HOMENATIONAL

15 January 2026 ki top headlines: 15 जनवरी 2026 की देश राज्यों की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में 

15 January 2026 ki top headlines: 15 जनवरी 2026 की देश राज्यों की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में 

15 January 2026 ki top headlines: 15 जनवरी 2026 की देश राज्यों की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

*1.* NIA के चीफ बने IPS राकेश अग्रवाल, IPS शत्रुजीत कपूर ITBP चीफ और प्रवीण कुमार BSF प्रमुख बनाए गए।

*2.* हिंदू पंचांगः मकर संक्रांति पर आज सुबह 7.15 से सुबह 8.00 बजे पुण्यकाल, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त।

*3.* अमेरिका में पाकिस्तान-बांग्लादेश-थाईलैंड-नेपाल समेत 75 देशों के नागरिकों की NO Entry, ट्रंप ने वीजा प्रोसेसिंग रुकवाई, आने वाले विदेशियों की संख्या कम करना मकसद।

*4.* I-PAC मामले में फोन हैक होने पर ED के वरिष्ठ वकील धीरज त्रिवेदी ने त्यागा स्मार्टफोन, खरीदा छोटा सा मोबाईल।

*5.* SIR: मुर्शिदाबाद के फरक्का में BDO ऑफीस में तोड़फोड़ को लेकर EC का FIR का निर्देश, दो गिरफ्तार।

*6.* मुर्शिदाबाद के बेलडांगा निवासी युवक का चाकदह स्टेशन पर कुछ युवकों द्वारा जबरन ‘जय श्री राम’ कहने तथा प्रतिवाद करने पर मारपीट तथा सिगरेट से दागने का आरोप।

*7.* कूचबिहारः हड्डी टूटने पर गलत प्लास्टर करने से 5 वर्षीय बच्चे के हाथ ने काम करना किया बंद, राज्य सरकार ने बंद करवा दिया नर्सिंग होम।

*8.* मानहानि की नोटिस का नहीं मिला जवाब, शुभेन्दू अधिकारी की ममता बनर्जी को कानूनी परिणाम के लिए तैयार रहने की चेतावनी, बोले-दिशाहारा हो गईं हैं सीएम।

*9.* नदियाः कालीगंज की TMC MLA अलीफा अहमद के घर के नीचे ही वेश्यावृत्ति? TMC नेता की शिकायत पर पहुंची पुलिस, मीडिया कर्मियों पर हमले का आरोप, विधायक का फैमिली रेस्टोरेन्ट होने का दावा।

*10.* भारतीय पासपोर्ट मजबूत, 85 से 80वें नंबर पर आया, 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री; पाकिस्तानी पासपोर्ट 98वें और बांग्लादेशी पासपोर्ट 95वें नम्बर पर।

*11.* अबू धाबी में भारत के हाथ लगा बड़ा खजाना, सरकारी कंपनियों को जमीन में मिला तेल का भंडार‌।

*12.* मप्रः भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर का हनी ट्रैप की कोशिश, बोले- 2 करोड़ के लिए फंसा रहे थे; FIR हुई तो युवती ने वीडियो भेजकर मांगी माफी।

*13.* झारखंडः जमशेदपुर से उद्योगपति देवांग गांधी का 24 वर्षीय बेटा लापता, बैंक से निकाले थे 25 लाख रुपये, झाड़ियों में मिली कार, अपहरण की आशंका।

*14.* अमेरिका से तनाव तथा ईरान में भारी हिंसक प्रदर्शन के बीच विदेश मंत्री अब्बास अराघची 15-16 जनवरी को आएंगे भारत।

*15.* अमेरिकी हमले की संभावना से दहशत में तेहरान! ईरान के विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर को लगाया फोन।

*16.* अमेरिका ने अपने सैनिकों को कतर एयरबेस छोड़ने को कहा, ईरान के हमले की आशंका।

*17.* चीनी दूतावास के तहखाने में 208 खुफिया कमरे… लंदन में चीनी एम्बेसी का मैप देख US ने अमेरिका को किया अलर्ट।

*मुंबई पर किसका होगा राज? महाराष्ट्र की बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के लिए वोटिंग आज*

*1* पीएम मोदी ने कहा-विश्वनाथ से रामेश्वरम तक एक उत्सव, एक भारत, श्रेष्ठ भारत और विविधता में एकता का पर्व है काशी-तमिल संगमम

*2* महाराष्ट्र में आज 29 नगर निगमों पर मतदान होने है। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य के 29 में से 26 या 27 नगर निगमों पर भाजपा, एनसीपी और शिवसेना का कब्जा होगा। दूसरी ओर उन्होंने मुंबई में मेयर को लेकर भी अपना रुख साफ किया।

*3* इंडियन नेवी का जहाज ‘कौंडिन्य’ भारत से ओमान पहुंचा, 2000 साल पुरानी तकनीक से बना: ना कमरे, ना बिजली, टीम ने 18 दिन खिचड़ी खाकर बिताए

*4* ‘भारत बदनामी ब्रिगेड के मुखिया बन चुके हैं राहुल गांधी’, चीन से तुलना को लेकर LoP पर भड़की BJP

*5* सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ED-टीएमसी का ‘झगड़ा’, I-PAC की रेड पर आज SC में होगी सुनवाई

*6* ईरान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? MEA ने 10 दिनों में जारी की दूसरी एडवाइजरी, तुरंत तेहरान छोड़ें भारतीय नागरिक

*7* रिसर्च में यह भी चेतावनी दी गई है कि लगातार बैठे रहने से मौत का खतरा बढ़ता है। अगर व्यक्ति दिन भर में अपने बैठने के समय को 30 मिनट कम कर देता है, तो उसकी अकाल मृत्यु की संभावना सात फीसदी तक कम हो जाती है। रोजाना महज पांच मिनट तेज कदमों से टहलने से मृत्यु का जोखिम 10 फीसदी तक कम होता है। अपनी जीवनशैली में इसी तरह के छोटे-छोटे बदलाव करने वाले व्यक्ति स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकते हैं

*8* द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, शारीरिक गतिविधि, नींद और खान-पान में मामूली सुधार सेहत के लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं। वहीं, अगर व्यक्ति अपनी नींद में केवल पांच मिनट का इजाफा करते हैं और अपनी खानपान में संतुलित आहार में को शामिल करते हैं, तो इससे सबसे खराब दिनचर्या वाले व्यक्ति की उम्र में भी एक साल की बढ़ोतरी हो सकती है

*9* राजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की भिड़ंत में छह महिलाओं की मौत, तीन लोग हुए गंभीर घायल

*10* न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, दूसरे वनडे में डेरिल मिचेल का शतक, 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई

*11* ट्रम्प के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला टला, अगली सुनवाई आज; ट्रम्प ने कहा था- अगर हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा

*12* ट्रम्प पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत 75 देशों के लिए वीजा सर्विस रोकेंगे, लिस्ट में भारत के 6 पड़ोसी; मकसद-अमेरिका आने वाले विदेशियों की संख्या घटे

*13* ट्रम्प का दावा- ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्याएं रुकीं, अब कोई फांसी नहीं होगी; ईरान की अमेरिकी राष्ट्रपति को धमकी- इस बार निशाना नहीं चूकेगा

*14* चीन का ट्रेड सरप्लस पहली बार रिकॉर्ड $1.19 ट्रिलियन पार, दुनियाभर के मार्केट तक पहुंचा चीनी सामान; ट्रम्प का टैरिफ भी बेअसर रहा
*==============================*

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल