Video - पंजाब से अमरनाथ गए यात्रियों की बस का ब्रेक-फेल,चलती बस से कूदे लोग -
TRENDINGखास खबरदेशपंजाबराज्य

Video – पंजाब से अमरनाथ गए यात्रियों की बस का ब्रेक-फेल,चलती बस से कूदे लोग

अमरनाथ यात्रा से आ रही बस का अचानक से ब्रेक फेल हो गया। बस में कई श्रद्धालु मौजूद थे। पहाड़ की ऊंचाई पर सकरे रास्तों के बीच बस के ब्रेक फेल होने की खबर से यात्रियों में हलचल मच गई।  इससे कुछ यात्री चलती बस से कूदने लग गए। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

बस अमरनाथ से होशियारपुर जा रही थी
अमरनाथ से पंजाब की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ये हादसा हुआ है। मंगलवार को रामबाण पहुंची बस ने अचानक से संतुलन खो दिया। बस अमरनाथ से होशियारपुर जा रही थी। तभी बस का ब्रेक फेल हो गया। बस में मौजूद सभी श्रद्धालु पंजाब के थे, जो अमरनाथ यात्रा से बाबा बर्फानी के दर्शन करके घर वापस लौट रहे थे। बस फेल होने की सूचना मिलते ही सभी श्रद्धालु एक-एक करके बस से नीचे कूद गए।

बस से यात्रियों के कूदने का वीडियो वायरल
बस से यात्रियों के कूदने का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि चलती बस से श्रद्धालु नीचे कूद रहे हैं। घटना की सूचना सुरक्षा बलों तक पहुंची तो सुरक्षा बलों ने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर बस को खाई में गिरने से बचा लिया। खबरों की मानें तो अगर सुरक्षा बल समय पर नहीं पहुंचते तो बस ऊंची पहाड़ी से खाई में गिर सकती थी।

 

 

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल