पंजाबराजनीति

जालंधर पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर,बोले- AAP पहली पार्टी जिसके कई मंत्री और खुद CM जेल में

जालंधर। चुनावी माहौल के बीच आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी दोआबा की बड़ी लीडरशिप के साथ अहम मीटिंग की। मीटिंग के दौरान उन्होंने सबसे अहम जिले के चुनावों को लेकर प्रचार पर चर्चा की और पार्टी के सभी वर्गों के नेताओं को पहले से ज्यादा मेहनत करने को कहा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा-बीजेपी सरकार इस बार दोबारा केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा- हमें कहा जाता था कि मंदिर कब बनाएंगे। जब मंदिर बना दिया गया तो न्योता लेने के बाद वहां पर आए तक नहीं। अनुराग ठाकुर ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा- आप, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों द्वारा बनाया गया गठबंधन नहीं। बल्कि वो ठगबंधन है।

 

आजादी के बाद ये पहली पार्टी होगी
जालंधर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा- आजादी के बाद ये पहली पार्टी होगी। जिसके शिक्षा, सेहत और खुद मुख्यमंत्री जेल में हैं। सभी के तो केजरीवाल ने इस्तीफे ले लिया थे। मगर जब खुद जेल गए तो इस्तीफा नहीं दे रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा- पंजाब में आप सरकार की देखरेख में नशा बढ़ा। हर जिले में गैंगस्टर वाद बढ़ा। आप सरकार राज्य के लॉ एंड ऑर्डर पर कंट्रोल करने में बुरी तरह से विफल रही है।

इन्हें भी पढ़ें...  अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का चंडीगढ़ में प्रदर्शन

नहरू जी की गलती के कारण हमें करतारपुर कॉरिडोर नहीं मिला पाया था। आज हमें वीजा लेकर माथा टेकने के लिए जाना पड़ रहा है। मगर हमारी सरकार ने कॉरिडोर खुलावाने का काम किया।भारत में आज 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। यही एयरपोर्ट कांग्रेस की सरकार में सिर्फ 70 थे। साथ ही भारत में हमारी सरकार ने वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया। कांग्रेस ने इस पर कोई विचार तक नहीं किया था। साथ ही देश में बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनवाए गए।

अनुराग ठाकुर ने कहा केंद्र सरकार ने द्वारा जालंधर स्मार्ट सिटी को लेकर पैसा दिया गया था। मगर कांग्रेस और आप ने मिलकर उक्त पैसा कहां लगाया। इस बारे में कोई पार्टी बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा- जल्द केंद्रीय एंजेंसियां इसकी जांच शुरू करेंगी। जिसने भी पैसा खाया होगा, उस पर कार्रवाई जरूर होगी। पैसे खाने वाला बचेगा नहीं।

पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस की तुलना भाजपा से करें तो अभी किसानों की बात सुनी जाती है। मगर कांग्रेस के समय में ऐसा नहीं होता था। 2.80 लाख करोड़ रुपए पीएम किसान सम्मान नीति के तहत किसानों में बांटे गए। हर साल करीब 3 लाख करोड़ रुपए यूरिया खाद पर हमारी सरकार सब्सिडी दे रही है।पूरी दुनिया में खाद के दाम बढ़े, मगर भारत में नहीं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसानों में MSP के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है, कई नेताओं ने ऐसा किया है। हम किसानों को कांग्रेस सरकार के समय से ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान जितना बजट था। उसके ज्यादा बजट आज बीजेपी ने किसानों के लिए दिया है।

इन्हें भी पढ़ें...  Hema Malini पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद Anil Vij ने Randeep को बताया भेड़िया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल