Aaj Ka Rashifal 4 July: दिन गुरूवार कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल -
TRENDINGदेशधर्म-आस्थाराज्य

Aaj Ka Rashifal 4 July: दिन गुरूवार कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 July 2024: ग्रह नक्षत्रों की चाल के अनुसार, 12 राशि के जातकों की लाइफ पर असर पड़ता है। ऐसे में राशिफल से आप जॉब, व्यापार, पैसे का लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर सेहत के बारे में जान सकते हैं। आज 4 जुलाई 2024, यानी की गुरुवार का दिन आपकी राशि के लिए क्या स्थिति पैदा कर रही है। आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा..

आज की वाणी
माता गरीयसी यच्च
तेनैतां मन्यते जनः।
ज्येष्ठो भ्राता पितृसमो
मृते पितरि भारत

अर्थात्: हे भरतनन्दन! माता का गौरव सब से बढ़कर है, इसलिए लोग उसका विशेष आदर करते हैं। हे भारत! पिता की मृत्यु हो जाने पर बड़े भाई को ही पिता के समान समझना चाहिए।

 

मेष राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में दिक्कत आएगी। आप जहां भी जाएंगे वहां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केले खिलाएं।

 

वृषभ राशि
बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन अथवा सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आपको अपना मन ठीक रखना होगा। ध्यान में मन लगाएं। गरीब व्यक्ति को भोजन करवाएं। किसी अनाथालय अथवा वृद्ध आश्रम में वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि
सूर्य चंद्र की युति आर्थिक सफलता देगी। मन में दुर्बलता आ सकती है। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे। सुबह गाय को हर पलक या सब्जी खिला दें और घायल गोवंश का उपचार भी कर दें।

कर्क राशि
रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। किसी गरीब व्यक्ति को दही या मिश्री या आटा दान कर सकते हैं। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि
रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सभी लोग आपसे खुश हुए संतुष्ट रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और गणेश जी की उपासना करें।

कन्या राशि
आर्थिक सफलता मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सुबह घायल गोवंश का उपचार कराएं और उनको खाने को हरा चारा दें।

तुला राशि
जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में भागीदार रहेंगे। सुबह किसी गरीब को भोजन करवाएं और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि
सम्मान में वृद्धि के साथ-साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अधिकारी और अपने सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें या सुंदरकांड भी कर सकते हैं। इसके अलावा बंदर को केला खिलाएं।

धनु राशि
पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और वैभव लक्ष्मी का पूजन करें।

मकर राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह कुत्तों को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार भी करवाएं।

कुंभ राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक आयोजन में हिस्सेदारी रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। तीखी वाणी से बचें। शनि चालीसा का पाठ करें और शनि मंदिर जाकर के शाम को दिया जलाएं।

मीन राशि
परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख होगा। व्यावसायिक जीवन में भी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को रोटी व गुड खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करवाएं।

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल