खास खबरदेशराजनीतिराज्य

राहुल गांधी दिल्‍ली के श्री रकाब गंज साहिब पहुंचे, माथा टेककर लिया आशीर्वाद

नई दिल्‍ली। बैसाखी के अवसर पर शनिवार रात को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब जाकर माथा टेका और कई लोगों से बात की। इस संबंध में शनिवार रात कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी गुरुद्वारा पहुंचे और यहां माथा टेकने के साथ ही वह कुछ देर गुरुद्वारे में बैठे। इसके बाद गुरुद्वारे से निकलते समय उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की।

 

दसवें सिख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा पंथ (सिख संप्रदाय) के स्थापना दिवस के प्रतीक बैसाखी को मनाने के लिए शनिवार को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

 

 

 

दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब, रकाबगंज साहिब व शीशगंज साहिब सिख धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में शामिल हैं। वहीं अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी प्रार्थना करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

 

पवित्र शहर आनंदपुर साहिब में तख्त केसगढ़ साहिब में भी भक्तों की भीड़ रही, जहां 1699 में खालसा पंथ की स्थापना हुई थी।

इन्हें भी पढ़ें...  Neeru Bajwa: नीरू बाजवा अमृतसर कोर्ट में हुई पेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल