उत्तर प्रदेशराजनीति

पीएम मोदी मेरठ में गरजे कहा – कान खोल कर सुन लें भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा क्यों न हो एक्शन होगा

लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद मेरठ में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। पीएम ने कहा “मेरठ से मेरा विशेष रिश्ता है। मैंने 2014 और 2019 (लोकसभा) चुनावों के लिए अपना चुनाव अभियान मेरठ से ही शुरू किया था और अब, 2024 चुनावों के लिए पहली रैली भी मेरठ में की जा रही है।

पीएम मोदी ने मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित किया और मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, “क्या कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश का भला कर सकते हैं। ये इंडी गठबंधन ना देश के किसानों का भला कर सकते हैं और ना देश के युवाओं का।

 

भ्रष्टाचारियों से देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं।सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है। कहीं दीवारों से तो कहीं वॉशिंग मशीन से नोट निकल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा – भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से कुछ लोग बौखलाए हुए हैं। मोदी का मंत्र है भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते है भ्रष्टाचारी को बचाओ। इन लोगों ने मिलकर एक INDI गठबंधन बनाया है। इनको लगता है कि मोदी डर जाएगा, लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज जेल में हैं। कोर्ट से जमानत नहीं मिल रही है। बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें...  जालंधर पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर,बोले- AAP पहली पार्टी जिसके कई मंत्री और खुद CM जेल में

 

भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा क्यों न हो एक्शन होगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये मोदी है रुकने वाला नहीं है। कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल