Palwal News: क्राइम ब्रांच पलवल टीम ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला के दूसरे आरोपी पर कसा शिकंजा, भेजा जेल की सलाखों के पीछे
Palwal News: क्राइम ब्रांच पलवल टीम ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला के दूसरे आरोपी पर कसा शिकंजा, भेजा जेल की सलाखों के पीछे

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।क्राइम ब्रांच पलवल टीम ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला के दूसरे आरोपी पर कसा शिकंजा, भेजा जेल की सलाखों के पीछे
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में सीआईए पलवल प्रभारी P/SI दीपक टीम ने बीती 19 जून को बहीन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है।
सीआईए पलवल प्रभारी P/SI दीपक गुलिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीती 19 जून को वाहन चोर निरोधक दस्ते के तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद को सूचना मिली कि जयपाल निवासी बहीन जो कई संगीन मामलों में वांछित अपराधी तथा हिस्ट्रीशीटर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए बलेनो गाडी नम्बर DL 9C AU 9213 में अपने एक अन्य साथी के साथ अवैध हथियार सहित रामबीर वासी नांगल जाट के घर जाएगा! मुताबिक सूचना रेडिंग पार्टी तैयार कर टीम ने बतलाई जगह दबीश दी। जहाँ आरोपी व उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इस दौरान आरोपित का पीछा करते हुए वाहन चोर निरोधक दस्ते के तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद की हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे एक दर्जन गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं तथा 50 हजार का इनाम भी हैं। दिनांक 28.06.2025 को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा आगामी विवेचना क्राइम ब्रांच पलवल टीम को सौंपी गई।एएसआई लक्ष्मण सिंह की विवेचना टीम ने आरोपी से पुलिस पार्टी पर किये फायर में इस्तेमाल एक देशी कट्टा व चार जिन्दा रौन्द को होडल नूंह रोड पर बंद पड़ी फैक्ट्री से बरामद किया। इसी दौरान आरोपी जयपाल पुलिस अभिरक्षा से भागने के नीयत से बंद फैक्ट्री की छत से छलांग लगा दी जिसको काबू किया। कूदने से आरोपी के पैर व शरीर के अन्य हिस्सो में चोट लगी व अभियोग मे धारा 262, 111 BNS ईजाद की गई। आरोपी को दिनांक 30.06.2025 को डिस्चार्ज करने पर आरोपी की निशानदेई पर पुलिस पार्टी पर किये गये फायर के तीन खाली खोल भी बरामद किए गए। आरोपी को पेश अदालत कर बंद कारागार कराया गया है।

सीआईए पलवल प्रभारी ने बताया कि विवेचना टीम ने वारदात में शामिल दूसरे आरोपी गांव मडनाका निवासी विनोद उर्फ अंकित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसे आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पलवल पुलिस का अपराधियों को संदेश
सीआईए पलवल प्रभारी P/SI दीपक गुलिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में पलवल पुलिस का अपराधियों को कड़ा एवं स्पष्ट संदेश है कि जिला पलवल में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। जो कोई भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। युवा अपने पथ से ना भटके और शिक्षा एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपना तथा अपने देश का नाम रोशन करें।







