![बज चुका है चुनवी बिगुल](https://inkkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/pm-MODI-ELECTION-780x470.webp)
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव की 543 सीटों पर मतदान 19 अप्रैल से सात चरण में होंगे। वहीं, चार जून 2024 को आम चुनाव के नतीजों का ऐलान को किया जाएगा। तारीखों के ऐलान के बाद पीएम मोदी ने पोस्ट कर लिखा-तीसरी बार मिलेगी जनता का आशीर्वाद।
लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।
– पीएम श्री @narendramodi… pic.twitter.com/1wX3DYDBpU
— BJP (@BJP4India) March 16, 2024
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। BJP-NDA इन चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।