झारखंड में स्पैनिश पर्यटक से गैंगरेप का पूरा मामला, अब तक 3 की गिरफ़्तारी -
अपराधदेश

झारखंड में स्पैनिश पर्यटक से गैंगरेप का पूरा मामला, अब तक 3 की गिरफ़्तारी

झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था। स्पेन की महिला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घटना को लेकर लिखा है कि हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है कि जो कभी किसी के साथ न हो. सात लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया है।

 

बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे दोनों पीड़ित

यह युगल दुपहिया वाहन से बांग्लादेश से दुमका पहुंचा और वह बिहार से होते हुए नेपाल जाना चाहता था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मामले की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक दलों ने घटनास्थल का दौरा किया है। इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए एक तलाश अभियान शुरू किया गया है। ‘ उन्होंने कहा, ‘‘एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे हंसडीहा पुलिस गश्त दल को सड़क किनारे दो लोग मिले। उन्होंने बताया, ‘‘गश्त दल ने यह भांप लिया कि उनके साथ कुछ हुआ है। चूंकि वे स्पेनिश भाषा बोल रहे थे तो पुलिस समझ नहीं पायी कि वे क्या कह रहे हैं। हालांकि, पुलिसकर्मी उन्हें यह मानकर एक स्थानीय अस्पताल लेकर गए कि उन्हें कुछ इलाज की जरूरत है।

 

स्पेनिश युगल ने डॉक्टरों को यौन शोषण की घटना के बारे में बताया
अधिकारियों ने कहा कि स्पेनिश युगल ने डॉक्टरों को यौन शोषण की घटना के बारे में बताया. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे घटना के बारे में सूचित किया गया। हमें सूचना मिलने के तुरंत बाद जांच शुरू की गयी। हमने पीड़िता से बात की. इसके बार हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने कुछ और नाम भी लिए. हमने एक दल गठित किया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। हम इस संबंध में एक फॉरेंसिक दल और सीआईडी की मदद भी ले रहे हैं।

 

Source :

 

 

Join WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल