पंजाबराजनीति

खटकर कलां पहुंचे सीएम भगवंत मान, कहा- यह राजनीतिक ताकत दिखाने का समय नहीं, आजादी खतरे में है

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नवांशहर में शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां पहुंचे। यहाँ सीएम भगवंत मान आम आदमी पार्टी के ‘उपवास दिवस’ पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पहुचें थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश का संविधान आज खतरे में है। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के नेताओं को पकड़कर ये जेल में डाल रहे हैं क्योंकि इन्हें डर सता रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ”संविधान आज खतरे में है। वे (बीजेपी) जिसे चाहें जेल में डाल देते हैं, विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। अगर उन्हें खुद पर भरोसा है तो वे विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे क्यों डाल रहे हैं? वे डरे हुए हैं कि आने वाले समय में AAP उनके लिए चुनौती बनेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने आगे कहा, ”यह राजनीतिक ताकत दिखाने का नहीं बल्कि तानाशाही के खिलाफ संदेश देने का समय है. आज हम भगत सिंह के गांव में हैं जिन्होंने हमें आजादी दिलाई, वह आजादी खतरे में है. बीआर अंबेडकर ने हमें संविधान दिया, और वह संविधान ख़तरे में है.”

 

इन्हें भी पढ़ें...  'डरो मत, भागो मत', राहुल पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

 

 

 

(इस खबर को inkkhabar.com  टीम ने संपादित नहीं किया है.  ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. inkkhabar.com द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट inkkhabar.com  के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

स्विटजरलैंड में बर्फबारी के मजे ले रही हैं देसी गर्ल