Anil vij on rahul gandhi:“जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल” – राहुल गांधी की राजनीति समाप्त हो चुकी है – अनिल विज
Anil vij on rahul gandhi:“जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल” - राहुल गांधी की राजनीति समाप्त हो चुकी है - अनिल विज

Anil vij on rahul gandhi:“जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल” – राहुल गांधी की राजनीति समाप्त हो चुकी है – अनिल विज
चंडीगढ, 22 अक्टूबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा हरियाणा में दीपावली के बाद प्रदूषण को लेकर किए गए ट्वीट पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश में कुछ ऐसे तत्व और राजनीतिक दल हैं जो बार-बार हिंदू धर्म, उसकी परंपराओं और संस्कृति को निशाना बनाते हैं।

आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टियां ऐसी है जो लगातार हिंदु धर्म, हिंदु धर्म की परंपराएं और हिंदु संस्कृति का विरोध करती हैं। ये पहले भी करते थे, पहले जब ऋषि यज्ञ करते थे तो ताड़का व भस्मासुर आकर उसमें हडिडयां फैंका करते थे, यह उसी प्रजाति के लोग है। यह हिंदु धर्म को अपनी वाणी व वक्तव्य से भ्रष्ट करते हैं और उसका अपमान करते हैं’’।
राहुल गांधी पर तंज -“जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल” – विज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दीपावली पर एक मिठाई की दुकान पर मिठाई बनाने के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि “राहुल गांधी को पता है कि उनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है। इसलिए वे अब नया कारोबार ढूंढ रहे हैं। वो अलग-अलग जगह जाकर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी फिट नहीं बैठ पा रहे हैं क्योंकि ‘जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल।’ अब वे अलग-अलग काम करके प्रैक्टिस कर रहे है’’।







