HARYANA

Hansi Hisar News: हांसी और हिसार की 17 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hansi Hisar News: हांसी और हिसार की 17 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hansi Hisar News: हांसी और हिसार की 17 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है राज्य सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा
प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जन विश्वास- जन विकास कार्यक्रम आयोजित
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के तहत जिले के 722 लाभार्थियों को वितरित किए गए अधिकार पत्र
हिसार, 17 अक्टूबर।
हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर सभागार में जन विश्वास- जन विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बतौर मुख्य अतिथि जिले के 722 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के तहत अधिकार पत्र वितरित किए। उन्होंने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट तथा सूचना प्रपत्र का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता व पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भी विशेष रूप से शिरकत की।  इस अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का भी प्रसारण किया गया, जिसमें विभिन्न सम्मान भत्ता पेंशन को तीन हजार रुपए से बढ़ाकर 3200 रूपए करने की घोषणा की गई।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा की दिशा में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनसे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

सरकार ने चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में किए गए पूरा करने की दिशा में महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए हैं। पात्र महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत अंत्योदय तथा बीपीएल परिवारों के को केवल 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने नकली बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों पर 15 साल की सजा का प्रावधान किया है। सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है और 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नई नौकरियों के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही 24 हजार युवाओं को ग्रुप सी की सरकारी नियुक्तियां दी हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ग्रुप सी के पदों के लिए जुलाई 2025 तक लगभग 13.50 लाख युवाओं ने सीईटी की परीक्षा दी थी, जिसके लिए करेक्शन पोर्टल को आज से खोल दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों के हर बच्चे को 6वीं से 12वीं कक्षा तक के 60 हजार, स्नातक तक 72 हजार रुपये तथा स्नातकोत्तर तक 96 हजार रुपये की राशि प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा डंकी रूट को जड़ से खत्म करने के लिए भी कानून बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गरीब वर्ग के लिए सरकार ने सभी जिला सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज में किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू की है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में 500 वर्ग गज तक की भूमि पर पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से रिहायशी मकान बनाकर रह रहे सभी परिवारों को भूमि का मालिकाना हक दिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा भी राज्य सरकार ने प्रदान की है। प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक स्वयं सहायता समूहों की 2.13 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी के तहत 100 महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर, उन्हें मुफ्त ड्रोन दिए जा चुके हैं। इस वर्ष 100 और महिलाओं को मुफ्त ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को साकार करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचे और हर वर्ग खुशहाल बने।
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग, उपायुक्त अनीश यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, भूपेंद्र पनिहार, बरवाला नप चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, अजय जांगड़ा, नगराधीश हरिराम, डीआईओ दीपक भारद्वाज, आशीष जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

विधायक रणधीर पनिहार ने नलवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा  कर 26 अक्टूबर को नलवा में होने वाली धन्यवाद रैली का दिया निमंत्रण
हिसार, 17 अक्टूबर।
नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों को 26 अक्टूबर को नलवा में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक धन्यवाद रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि इस रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई, अन्य मंत्रीगण, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। विधायक रणधीर पनिहार ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव लुदास, शाहपुर, न्योली कलां, मात्रश्याम, मिंगनी खेड़ा, रावलवास खुर्द, किरतान, सीसवाला, भिवानी रोहिल्ला, रावलवास कलां, धीरणवास, नथवाना, हिंदवान तथा आर्यनगर का दौरा कर धन्यवाद रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते एक वर्ष में विकास, सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार ने हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है। विधायक ने कहा कि सरकार ने  किसानों के लिए नई योजनाएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम तथा गरीबों और पिछड़ों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली नलवा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं आकर जनता को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि नलवा क्षेत्र में सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और रोजगार जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। क्षेत्र के अनेक गांवों में नई सडक़ों का निर्माण, खेल स्टेडियमों का निर्माण, स्कूलों का उन्नयन और नई सिंचाई परियोजनाएं इस सरकार की उपलब्धियों का प्रमाण हैं।  विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आज नए आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह धन्यवाद रैली सरकार की नीतियों और जनता के विश्वास का संगम होगी।

इस अवसर पर चेयरमैन अजय गावड़, सुरेन्द्र बेदी, सुरेंद मंडा, दलबीर धीरणवास, जगदीश, एमसी गुलाब धानक, जोगी राम खुंडिया, शमशेर मुकलान, रामेसर कुलदीप, सरपंच बलजीत, सरपंच मोलू राम, सरपंच राजेश, सूबे गढ़वाल, हरपाल कास्वां, भगत सिंह, जयदेव शर्मा, अजीत खीचड़, कुलदीप दुग्गल, भीम, सुनील, उपाध्यक्ष राजेश राजलीवाल, सुनील सैन गोरछी, विनोद जाजूदा, कपिल शर्मा, कुलदीप बासड़ा, पूर्व बीडीसी विष्णु, प्रदीप जांगड़ा, सत्यवान शर्मा आदि उपस्थित रहे

 

हिसार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिसार, 17 अक्टूबर।
भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय भिवानी द्वारा हिसार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परंपरागत कारीगरों एवं दस्तकारों को आत्मनिर्भर बनाने और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। इस जागरूकता कार्यक्रम में 120 से अधिक कारीगरों एवं उद्यमियों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार की फूड टेक्नोलॉजी विभाग की चेयरपर्सन राधिका रे द्वारा किया गया। इसके बाद एमएसएमई सहायक निदेशक रचना त्रिपाठी, विकास कार्यालय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना पारंपरिक कारीगरों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, टूलकिट और ऋण सुविधा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला एमएसएमई केंद्र उप निदेशक जनक कुमार ने पीएमएफएमई योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बिना जमानत के लोन सुविधा उपलब्ध है तथा डिजिटल भुगतान पर इंसेंटिव भी दिया जाता है। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से प्रमोद मलिक, नॉन वोवन बैग निर्माता प्रदीप कुमार, गोपालजी इंडस्ट्रीज से वैभव, आचार-मुरब्बा निर्माता नरेश ने अपने अनुभव और सफलता के सूत्र साझा किए।
भिवानी एमएसएमई केंद उप निदेशक नीलिमा ने कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सीए जनेंद्र अनेजा ने प्रतिभागियों को कंपनी रजिस्ट्रेशन, अकाउंटिंग, टैक्सेशन, कास्टिंग और प्राइसिंग की प्रक्रिया के बारे में समझाया। दिनेश ने मीशो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मार्केटिंग और बिक्री के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जीजेयू से डॉ नेहा द्वारा किया गया तथा प्रोफेसर डॉ मनीष ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
चेक बाउंस मामले में उद्धघोषित अपराधी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ स्टाफ हांसी पुलिस ने चेक बाउंस मामले में उद्धघोषित अपराधी रमन पुत्र रोहताश निवासी सिसाय कालीरावण को गिरफ्तार किया गया।

पीओ स्टाफ हांसी में तैनात एएसआई सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि माननीय अदालत ने आरोपी को चेक बाउंस मामले में उद्धघोषित अपराधी करार दिया हुआ था। पीओ स्टाफ हांसी पुलिस ने कार्रावई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार बेल पर रिहा किया गया।

पुलिस चौकी भाटला ने गांव कुलाना में ग्रामिणों को किया साइबर क्राइम व नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान पुलिस चौकी भाटला में तैनात मुख्य सिपाही बादल ने गांव कुलाना में ग्रामिणों को साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणामों व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।

उन्होने ग्रामिणों को जागरुक करते हुए कहा कि यदि हम सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमे ट्रैफिक नियमों की पालना भी करनी होगी। हम सब यातायात नियमों की पालना करते हुए खुद को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है। वाहन चलाते समय नियमो का पालन कर सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है।

उन्होंने ने कहा कि सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई हैं और सभी चाहते है कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरो को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। आप सब भी सचेत रहे। पुलिस नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका इलाज भी करवा रही है।

उन्होंने कहा कि साइबर ठगों द्वारा ठगी का नया पैंतरा सामने आया है। साइबर ठग कुछ रकम आपके खाते में भेजते हैं। मैसेज आने के व्यक्ति तुरंत अपना बैलेंस चैक करने के लिए अपना यूपीआई अकाउंट खोलता है। पैसे के साथ उस ठग द्वारा पैसे ट्रांसफर की रिक्वेस्ट भी भेज रखी होगी। बैलेंस चैक करने के लिए जैसे ही व्यक्ति अपना पिन डालता है। पिन डालते ही पैमेंट रिक्वेस्ट अपने आप स्वीकृत हो जाएगी और उसके खाते से पेमेंट हो जायेगी। इस स्कैम से बचने के लिए खाते में अनजान नंबर से पेमेंट आने पर कम से कम आधे घंटे तक बैलेंस चैक ना करें या बैलेंस चैक करने के लिए पहली बार गलत पिन डालें। गलत पिन डालने से आई हुई पैमेंट रिक्वेस्ट कैंसिल हो जायेगी। साइबर ठगी से बचने के लिए सावधान रहना जरुरी है। किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय हैल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हैल्प डेस्क पर दें सकते हैं।

 

ट्रैफिक पुलिस हांसी ने बुलेट पटाखा बुलेट का 15000 रुपए का किया चालान

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस हांसी इन्चार्ज एसआई साधूराम ने यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्ती दिखाते हुए भिवानी रोड़ हांसी पर एक बुलेट चालाक का 15000/- रुपए का चालान किया।

यातायात प्रभारी एसआई साधूराम ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान भिवानी रोड़ हांसी पर एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कागजात जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि उसकी बाईक से पटाखा की आवाज निकल रही थी। उसके पास ड्राइविंग लाईसैंस भी नही था। यातायात पुलिस ने इस उल्लंघन के आधार पर बुलेट का कुल 15000/- रुपए का चालान किया।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशवर्धन ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है।

त्योहारों के सीजन में हांसी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया – आमजन की सुरक्षा सर्वोपरी-पुलिस अधीक्षक हांसी

पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशवर्धन ने शहर में लगाए गए नोकों को स्वयं चेक किया, नाका इंचार्जों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हांसी पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के निर्देशानुसार, शहर में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। आज पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशवर्धन आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हांसी श्री विनोद शंकर व उप पुलिस अधीक्षक अपराध हांसी श्री रविन्द्र सांगवान ने उमरा गेट से चौपटा बाजार तक सुरक्षा दृष्टि के मध्यनजर पैदल गश्त की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग और वाहन शहर में आते हैं, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से सख्त इंतजाम करना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि पुलिस जिला हांसी में त्यौहारो के सिजन में सुरक्षा दृष्टि के मध्यनजर हांसी शहर में 10 नाके व नारनौंद शहर में दो नाके स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी वाहन और व्यक्तियों की सघन निगरानी की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि हांसी शहर में सभी राइडरो और पीसीआर गाड़ियों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए है ताकि किसी भी आपात या संदिग्ध घटना को समय रहते रोका जा सके। हांसी पुलिस ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए गए है। त्योहारों के दौरान आमजन के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा टीमों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम 88130-89302पर दें। उनका सहयोग पुलिस को सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हांसी पुलिस – आपका सुरक्षा साथी, हर कदम पर आपका

 

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. ने लगभग 11 लाख रुपए के गुमशुदा 55 मोबाइल फोन असल मालिको के किए हवाले

पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस जिला हांसी की साइबर सेल ने मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 55 मोबाइल फोन खोज निकाले

आज पुलिस अधीक्षक महोदय ने खोजे गए मोबाइल फोन को उनके असल मालिकों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनको फोन सौंप दिए

खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल फोन मालिकों के चेहरे खिले, हांसी पुलिस की खुले मन से की तारीफ

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल की टीम की प्रशंसा की। पुलिस टीम ने लगभग 11 लाख रुपए के गुम हुए 55 मोबाइल फोन खोजकर सराहनीय कार्य किया है।

सभी फोन में वन प्लस के 10, सैमसंग के 13, ओप्पो, विवो के 22 व बाकी सभी कंपनियों के मोबाइल फोन कम से कम 15000/- रुपए से ऊपर की कीमत के है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस जिला हांसी की साइबर सेल टीम ने मोबाईल गुम होने की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए बीते साल में गुम हुए मोबाइल फोन शिकायतों का निपटारा कर फोन को असल मालिको को सौंपे गए है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि पुलिस जिला हांसी की साइबर सुरक्षा शाखा में मोबाईल गुम होने की शिकायतें आती रहती है। साइबर सेल हांसी में तैनात कर्मचारियों ने कङी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए 55 मोबाइल फोन को कुछ ही दिनो में सर्च किया गया है। जिनकी कीमत लगभग 11 लाख रुपए है।

पुलिस अधीक्षक हांसी ने बतलाया कि मोबाइल फोन गुम होने पर आप अपने घर बैठे ही ऑन लाईन CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके इलावा प्रत्येक थाना व साइबर सेल में CEIR पोर्टल डेस्क का गठन किया गया है वहाँ भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि हांसी साइबर सैल का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर हांसी पुलिस लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरुप ही कुछ महीने पहले खोया हुआ मोबाइल भी पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ना सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा न उठा पाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना ई दिशा केंद्र में दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल