HARYANA

Hansi News: हांसी की 16 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hansi News: हांसी की 16 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hansi News: हांसी की 16 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोड़ने में मदद करने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से हांसी पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत हांसी पुलिस ने गूगल पर लिंक https://forms.gle/HbyiHda7RnsdjERV6 से एक विशेष फॉर्म तैयार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशवर्धन ने बताया कि कोई भी व्यक्ति गूगल पर इस लिंक से https://forms.gle/HbyiHda7RnsdjERV6 फॉर्म भरकर नशे के आदी व्यक्तियों की सूचना दे सकते है। यह सुविधा उन परिवारों और व्यक्तियों के लिए भी है, जो नशा छोड़ना चाहते हैं और पुलिस व प्रशासन की सहायता लेना चाहते हैं।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि प्राप्त सूचना पर नशा मुक्ति टीम द्वारा तुरंत संपर्क किया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक हांसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सभी लोग सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त कर स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य दिया जा सके।
नारा: “नशे को ना कहें, खेलों को हां कहें!”

 

ताश के पत्ते द्वारा जुआ खेलते हुए 19 व्यक्ति गिरफ्तार, 2,92,200/- रुपए बरामद।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर अंकुश लगाते हुए जुआ व सटा के खिलाफ चलाया जा रहे विशेष अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ नारनौंद पुलिस ने ताश के पत्तो द्वारा जुआ खेलते हुए 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से कुल जुआ राशि 2,92,200/- रूपए बरामद किए गए।

सीआईए स्टाफ नारनौंद इन्चार्ज एसआई अरविन्द ने बताया कि सीआईए स्टाफ को दौराने गश्त पड़ताल गुप्त सुचना मिली की कुछ व्यक्ति गांव माजरा में ताश पत्तो के साथ जुआ खेल रहे है अगर फौरी तौर पर रेड कि जावे तो काबु आ सकते है। सीआईए स्टाफ नारनौंद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 1. परवीन पुत्र ओम प्रकाश निवासी साई कॉलोनी हांसी 2. मोनू पुत्र वजीर निवासी साई कॉलोनी हांसी 3. संदीप पुत्र अतर सिंह निवासी सिसाय बोलान 4. सतीश पुत्र तारा निवासी कलानौर रोहतक 5. हंसराज पुत्र ओम प्रकाश निवासी कलानौर रोहतक 6. अजमेर पुत्र रोशन लाल निवासी राजथल नारनौंद 7. राहुल पुत्र दलजीत निवासी सिसाय कालीरावण 8. मिट्ठन लाल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी कसान कैथल 9. सताराम पुत्र मुंशी राम निवासी डाटा 10. दिनेश पुत्र धर्मपाल निवासी सिसाय कालीरावण 11. रोहताश पुत्र रामशवरूप निवासी रोहतक रोड़ जीन्द 12. सुनील पुत्र चंद्रभान निवासी लोहारी राघो 13. मुकेश पुत्र राजू निवासी भिवानी सड़क जीन्द 14. राजेंदर पुत्र कालाराम निवासी रसीदा जींद 15. अमित पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी सियाय बोलान 16. बलबीर पुत्र सोनी निवासी लोहारी राघो 17. विक्की पुत्र महावीर निवासी सिसाय बोलान 18. विक्की पुत्र सतबीर निवासी जगदीश कालोनी हांसी 19. सुनील पुत्र बलवान निवासी राजथल नारनौंद को 2,92,200/- रुपए सहित गिरफ्तार कर थाना नारनौंद में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित किया गया। आरोपियों को बाद कानूनी कार्रवाई पुलिस बेल पर रिहा किया गया।

पुलिस अधीक्षक हांसी के निर्देशानुसार दबंग/बुलिज प्रवृत्ति के व्यक्तियों को दिया गया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(1) का नोटिस

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के निर्देशानुसार पुलिस जिला हांसी में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु दबंग, उपद्रवी तथा समाज विरोधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक हांसी के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुए पुलिस जिला हांसी के सभी थाना प्रबन्धको, अपराध इकाइयों व चौकी प्रभारियों ने स्पेशल अभियान चलाकर अपराध प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(BNS) की धारा 172(1) के तहत नोटिस जारी कर तामिल करवाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि जो व्यक्ति बार-बार शांति भंग करने या आम जनता को डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे लोगो पर लगातार निगरानी रख रही है ताकि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 (1) के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति समाज में शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनता है अथवा उसकी गतिविधियाँ सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करती हैं, तो उसे नोटिस देकर यह चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में ऐसे गतिविधि दोहराए जाने पर उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के अंतगर्त कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के सामाजिक उपद्रव या दबंगई की सूचना तुरंत हांसी पुलिस कन्ट्रोल रुम नम्बर 88130-89302 या डायल 112 पर दें। पुलिस हर समय आपकी सुरक्षा व शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है।

साइबर सुरक्षा अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) हांसी श्री सिद्धार्थ ने दा-ई-5 स्कूल में एनसीसी कैडेटों को दी जागरूकता, पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व में चलाया जा रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पुलिस जिला हांसी में अक्टूबर माह को साइबर सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आमजन, विद्यार्थी, व्यापारी, महिलाएँ एवं वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।

उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) हांसी श्री सिद्धार्थ ने दा-ई-5 स्कूल में विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेटों को साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य, अध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

उप पुलिस महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। अपराधी मोबाइल, ईमेल, सोशल मीडिया या ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से ठगी के नए-नए तरीके अपनाते हैं। उन्होंने छात्रों को फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल, OTP शेयरिंग, ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड, रिवॉर्ड स्कीम और फेक प्रोफाइल जैसे मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक या ऑफ़र पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें।

उप पुलिस महोदय ने एनसीसी कैडेटों से आह्वान किया कि वे “साइबर सुरक्षा दूत” बनकर अपने परिवार, मित्रों और समाज में साइबर जागरूकता का संदेश फैलाएं। उन्होंने छात्रों से “सोच-समझकर करें क्लिक” के मूल मंत्र को अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य ने हांसी पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में डिजिटल अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के नेतृत्व में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समाज को सुरक्षित डिजिटल वातावरण प्रदान करना है।
संदेश:-
“जागरूक बनें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराध से बचें।”
हांसी पुलिस – आपके साथ, आपकी सुरक्षा के लिए।

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन ने किया थाना नारनौंद का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

त्यौंहारों के सीजन में थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के दिए दिशा-निर्देश

आज पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा. पु.से. ने थाना नारनौंद का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड के निरीक्षण के साथ साइबर डेस्क व महिला डेस्क की जांच की। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच की। कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभाये। पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुन, शिकायत का समयावधि में निदान करे। अदालत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने व अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के फेरो में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना में अंकित अभियोगों की स्थिति के बारे में बारी बारी पड़ताल की। थाने में लंबित अभियोगो के निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित करते कहा कि सभी लंबित अभियोगो का समय सीमा के अंदर निदान करे और अनुसंधानकर्ता के साथ थाना प्रबंधक भी घटना स्थल पर जाए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर मदद ले। साथ ही महोदय ने थाना प्रबंधक को थाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, थाना परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए और पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दे कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नही रहना चाहिए। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने जवानों के रहन-सहन व मैस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए व कहा कि थाना मैस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल