HARYANA

JJP NEWS: जेजेपी पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 26 पदाधिकारी बनाए

JJP NEWS: जेजेपी पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 26 पदाधिकारी बनाए

JJP NEWS: जेजेपी पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 26 पदाधिकारी बनाए

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी धर्मपाल प्रजापत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद बीसी सेल में 26 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी बीसी सेल में डॉ राज कुमार दिनोदिया और अशोक सैनी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर राधे श्याम सैनी, सुनील दुजाना, अशोक जवाहर और अशोक प्रजापति को नियुक्त किया हैं। डॉ अनंतराम बरवाला बीसी सेल के प्रदेश प्रधान महासचिव होंगे।

जेजेपी द्वारा राकेश वर्मा, राजेंद्र सैनी, मनोज यादव, बलवीर सैनी और मदन जूस वाला को बीसी सेल में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रदेश सचिव के पद पर कृष्ण भाटी, सुभाष धीमान, शहाबुद्दीन, कर्मबीर कंबोज, सुरेंद्र फौजी और नरेश पंचाल को नियुक्त किया गया हैं। इनके अलावा रोहताश रावत, रामभज जांगड़ा, बंटी पंचाल, ओम प्रकाश पंचाल, विजय जांगड़ा और संदीप जांगड़ा को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं जेजेपी बीसी सेल में अजमेर सैनी प्रदेश कार्यालय सचिव और राजेश माधोपुर प्रदेश प्रचार सचिव होंगे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल