INLD News: पंजाब के बाढग़्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लिया: अभय सिंह चौटाला
HARYANA

INLD News: पंजाब के बाढग़्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लिया: अभय सिंह चौटाला

INLD News: चंडीगढ़ 5 सितंबर। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला बताया कि पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर और संगरूर जिला के बाढग़्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लिया है। इसके लिए इनेलो पार्टी ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई है। फाजिल्का और फिरोजपुर के हजारों लोग और पशु इस भंयकर बाढ़ आपदा से बुरी तरह से त्रस्त हैं। इस त्रासदी में कई लोगों और पशुओं की जान माल की भी भारी हानि हुई है। इनेलो पार्टी मानवता के नाते इस दुख की घड़ी में बाढग़्रस्त गांवों के लोगों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता कर रही है। बाढ़ ग्रस्त गांवों में इनेलो के कार्यकर्ता राशन, दवाईयां और पशुओं के लिए चारा भेज रहे हैं। लगातार ट्रैक्टर-ट्रालियां गांव-गांव से भरकर भेजी जा रही हैं।

ऐलनाबाद हलका के 72 गांव और डबवाली हलका के 70 गांवों को पंजाब का एक-एक गांव अडॉप्ट करवाया गया है। वहीं हरियाणा में भी कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं इसलिए बीजेपी की सरकार को हरियाणा में भी तुरंत बाढ़ आपदा घोषित करनी चाहिए और पीड़ित लोगों को मुआवजा देना चाहिए। आज जहां बाढ़ से किसान, कमेरा और गरीब आदमी बुरी तरह से त्रस्त है वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता चार्टर्ड विमान से सफर कर रहे हैं और हैदराबाद में मौज मस्ती कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता विपक्ष का दायित्व निभाने की बजाय आज धरातल से पूरी तरह से गायब हैं और सिर्फ अखबारों में बयान देकर खानापूर्ति कर रहे हैं।

चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विडंबना यह है कि सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के पास लोगों की मदद करने की न तो इच्छा है और न ही फुर्सत। इस दुख की घड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाढ़ आने पर कह रहे हैं कि बारिश होना खुशी की बात है। उनका यह बयान किसान और कमेरा विरोधी मानसिकता दर्शाता है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow