HARYANA

PM Narendra Modi in Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे हरियाणा दौरे पर

PM Narendra Modi in Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे हरियाणा दौरे पर

PM Narendra Modi in Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे हरियाणा दौरे पर

प्रदेशवासियों को देंगे करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बैठक

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 अक्तूबर, 2025 को हरियाणा के सोनीपत दौरे पर आएंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करेगा तथा ‘विकसित भारत – विकसित हरियाणा’ के संकल्प को और सशक्त बनाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम को लेकर आज चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित तरीके से की जाएं। उन्होंने उद्घाटन एवं शिलान्यास की जाने वाली संभावित परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

 

उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की समय-सारिणी, रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन रणनीति को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी बुनियादी ढाँचे, आयोजन स्थल की तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी हो जाएँ। सभी संबंधित विभाग पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसलिए आमजन के लिए भी अलग से रूट प्लान किए जाएं। पार्किंग की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल के आस-पास की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, जनसुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में हरियाणा ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और निवेश को बढ़ावा देने वाली पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के कारण हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल हरियाणा के लिए गर्व का अवसर है, बल्कि यह राज्य के विकास गाथा के लिए भी अहम पड़ाव सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तीव्र विकास हुआ है, जिससे निवेश, रोजगार और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाएगा।

 

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, विशेष सचिव कार्मिक, प्रशिक्षण विभाग डॉ आदित्य दहिया और मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow