
17 July 2026 ki top headlines: 17 जुलाई 2026 की सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
1 देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज जींद-सोनीपत के बीच चलेगी, PM मोदी हरी झंडी दिखाएंगे, सफर भी करेंगे: ऐसा करने वाला भारत दुनिया का 5वां देश
2 हरियाणा दौरे के बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ जाएंगे। यहां दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। यहां भी पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चंडीगढ़ में जनसभा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जालंधर पहुंचेंगे। जहां वे 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे।
3 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा सीमा सुरक्षा, नए कानूनों के क्रियान्वयन और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। सिलीगुड़ी से लेकर कोलकाता तक प्रशासनिक बैठकों के साथ-साथ वे वर्ड म्यूजियम और अमूल डेयरी की नई परियोजना का तोहफा भी राज्य को देंगे।
4 वैश्विक मंच पर भारत की ताकत: फार्नबरो एयर शो में दिखेगा तेजस का दम; कोच्चि में जुटेगी 40 देशों की नौसेना
5 इलाज से बीमा क्लेम तक में होंगे सुधार, संसदीय समिति कसेगी नकेल; कंपनियों पर भी होगी सख्ती
6 ‘दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट’, INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक
7 भाजपा के 4-5 नेताओं का प्रमोशन पक्का, टीम नितिन नवीन में बड़े मंत्रियों की एंट्री की तैयारी
8 भारतीय नौसेना अपनी समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करने जा रही है। नौसेना 22 जुलाई को ‘मालवन’ नामक अत्याधुनिक एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल करेगी। यह माहे श्रेणी का दूसरा पोत है, जिसे उथले समुद्री क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
9 होर्मुज में भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक, सरकार ने आदेश जारी किए; हमलों में 14 भारतीयों की मौत के बाद फैसला
10 संसद का मानसून सत्र: विपक्ष कर रहा सरकार को घेरने की तैयारी, सत्ता पक्ष ने इतिहास रचने के लिए कसी कमर
11 NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप, 720 में 715 नंबर; 138 स्टूडेंट्स को 690+ मार्क्स
12 पुरी रथयात्रा में 10 लाख श्रद्धालु शामिल, दो की मौत, सरकार बोली- भगदड़ नहीं, बीमारी से जान गई; आज पूजा-भोग के बाद फिर शुरू होगी यात्रा
13 इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े 18 मामलों की सुनवाई आज होगी। पहले यह सुनवाई 10 जुलाई को दोपहर दो बजे होनी थी, लेकिन निर्धारित तिथि पर सुनवाई किसी कारणवश नहीं हो सकी थी।
14 ट्रैक्टर-ट्रॉली तैयार हैं’: वांगचुक के समर्थन में राकेश टिकैत का बड़ा एलान, सोनम की लगातार बिगड़ रही तबीयत,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की ट्रॉली और ट्रैक्टर तैयार हैं और 20 जुलाई को जंतर मंतर पर जनसैलाब आएगा
15 उद्धव ठाकरे का बड़ा कदम; 18 जुलाई को नागपुर में होगा ‘राम रक्षा आंदोलन’, सीएम फडणवीस को भी न्योता
16 ई20 कार विवाद में नया मोड़: उपभोक्ता कोर्ट के फैसले को चुनौती देगी मारुति सुजुकी, कहा- E20 अनुकूल थी गाड़ी
17 अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड हारा, मेसी ने 2 गोल असिस्ट किए, ‘फॉकलैंड बैनर’ लहराने पर विवाद, दोनों देश इस द्वीप के लिए लड़ चुके
18 इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, रूट 99 रन पर नाबाद रहे; विराट-श्रेयस की फिफ्टी काम नहीं आई, सीरीज 1-1 से बराबर
19 विप्रो को पहली तिमाही में ₹3,352 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 10% बढ़ा, कंपनी ने ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया; एट्रिशन रेट 13.9% रहा
20 ‘चीन ने अमेरिका के 22 करोड़ों मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन डेटा खरीदा’, ट्रंप बोले- मुझे चुनाव में हराने की थी साजिश
🎙️भारत ने एक अरब से ज़्यादा लोगों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज के दायरे में लाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
🎙️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली रेलगाड़ी को रवाना करेंगे।
🎙️दमन और नई दिल्ली के बीच सीधी व्यवसायिक विमान सेवा शुरू। हवाई सम्पर्क के एक नए दौर की शुरुआत।
🎙️ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व-प्रसिद्ध रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए।
🎙️अमरीका ने उत्तरी ईरान तक हमले किए और नौसैनिक घेराबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक जहाज़ पर गोलीबारी की। ईरान ने जवाबी कार्रवाई की।
🎙️जकार्ता में एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल किए।
Back to top button



