HARYANA

Namo Van Mahotsav: फरीदाबाद नमो वन में हुआ मेगा पौधारोपण, CM नायब सैनी ने लगाया पौधा 

Namo Van Mahotsav: फरीदाबाद नमो वन में हुआ मेगा पौधारोपण, CM नायब सैनी ने लगाया पौधा 

Namo Van Mahotsav: चंडीगढ़, 02 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास और पर्यावरण, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा अधूरा है। आज फरीदाबाद में आयोजित यह मेगा पौधारोपण अभियान उसी संतुलित विकास की दिशा में एक और निर्णायक कदम है।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री के साथ राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी सेक्टर 9 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गौरतलब है कि हरियाणा प्रदेश में 75 नमो वन बनाने के लिए स्थान चिन्हित कर उनमें पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार प्रभावी रूप से कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरित जैव-विविधता कॉरिडोर में पौधा रोपण के साथ ही इस क्षेत्र में बर्ड्स ऑफ ग्रीन कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है। पौधारोपण अभियान में सभी की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा का प्रत्येक नागरिक पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझता है। यह मेगा पौधारोपण अभियान हमारी भावी पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ परिवेश का निर्माण करेगा। पौधारोपण का सीधा अर्थ प्रकृति का सम्मान और हरियाली का विस्तार करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान हमें याद दिलाता है कि पेड़ सिर्फ लकड़ी का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। पेड़ों के बिना न तो स्वच्छ हवा मुमकिन है, न पर्याप्त वर्षा और न ही धरती पर जीवन की निरंतरता, इसलिए यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता, हमारे दायित्व और आने वाली पीढिय़ों का खुशहाल भविष्य सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प का प्रतीक है।

फरीदाबाद प्रदेश की आर्थिक धुरी :

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद प्रदेश की आर्थिक धुरी है। यहां के उद्यमियों, व्यापारियों और कर्मठ श्रमिकों ने अपने अथक परिश्रम से इस शहर को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है लेकिन विकास की इस तेज दौड़ में हमने प्रकृति से बहुत कुछ लिया है, ऐसे में अब समय आ गया है कि हम प्रकृति को कृतज्ञता पूर्वक वापस लौटाएं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन इस धरती पर जीवन के अस्तित्व के लिए एक खतरा है। इसलिए आज वन विकास और वृक्षारोपण समय की जरूरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून, 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली के बुद्धा जयंती पार्क में पौधारोपण करते हुए एक पेड़ मां के नाम से एक अनूठा अभियान शुरू किया था। इस अभियान के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम के पहले चरण में हरियाणा में 1 करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन हमने लक्ष्य से बढक़र 1 करोड़ 87 लाख पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाई है।

उन्होंने बताया कि इस साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। इस दूसरे चरण और अन्य स्कीम के तहत प्रदेश में 1 करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि अब तक वन विभाग द्वारा प्रदेश में 1 करोड़ 45 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं और अन्य विभागों द्वारा भी 50 लाख पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा के हर कोने को हरा-भरा बनाया जाए।

हरित अरावली कार्य योजना का दक्षिणी हरियाणा में किया क्रियान्वयन :

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि दक्षिण हरियाणा में हरित अरावली कार्य योजना का क्रियांवयन किया गया है। केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा बनाई गई यह परियोजना में अरावली पहाडिय़ों के चार राज्यों में लागू की जा रही है, जिनमें हरियाणा भी शामिल है। इन चार राज्यों में 29 जिलों का चयन किया गया है, जिनमें पांच जिले हरियाणा के हैं। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश में कुल 56 हर्बल पार्क, 4 नगर वन और 18 ऑक्सी वन स्थापित हैं। मुख्यमंत्री ने नमो वन में पौधारोपण करने पहुंचे लोगों, महिलाओं, बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पर्यावरण प्रहरी बनते हुए पौधे रोपित करने के साथ ही उनका संरक्षण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

नमो वन कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को समर्पित

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय श्री मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नमो वन कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को समर्पित है। उन्होंने बताया कि जिस ग्रीन बेल्ट पर यह नमो वन बनाया जा रहा है। यहां पहले काफी कूड़ा था जिससे प्रशासन के सहयोग से साफ करवाकर नमो वन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नमो वन महाअभियान के तहत 3.50 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। वहीं आने वाले समय में फरीदाबाद जिला की पूरी सीमा तक ग्रीन बेल्ट में 20 लाख से अधिक पौधे लगाकर जिले वासियों के लिए ऑक्सीजन चैंबर बनाया जाएगा

कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए एक पेड़ मां के नाम अभियान में आहुति डालने के लिए फरीदाबाद में नमो वन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूरे फरीदाबाद को लाखों पौधे लगाकर हरा भरा बनाया जाएगा।

इस अवसर पर बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, मेयर श्री प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पंकज रामपाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, सहित अधिकारीगण और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल