Bjp Hisar News: सेवा पखवाड़ा के तहत हर क्षेत्र में चलाए गए सेवा कार्य कार्य : डॉ. आशा खेदड़
Bjp Hisar News: सेवा पखवाड़ा के तहत हर क्षेत्र में चलाए गए सेवा कार्य कार्य : डॉ. आशा खेदड़

Bjp Hisar News: हिसार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत कुलेरी गांव में विशाल जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर में 200 से अधिक लोगों की निशुल्क जांच की गईं।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की और मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का इसे सफल बनाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर क्षेत्र में सेवा कार्य चलाए गए हैं और इसमें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से काम किया है वहीं जनता ने भी उत्साह से भाग लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहने चाहिए ताकि जनता को सुविधाएं मिल सकें।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि शिविर में हर प्रकार की बीमारियों आंख, दंत रोग, महिला रोग विशेषज्ञ और सभी सामान्य रोगों की जांच की व्यवस्था की गई। सभी रोगियों को जांच उपरांत मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम का संयोजन और अध्यक्षता जिला पार्षद अजय सिंह धुंधवाल ने किया और समस्त ग्रामीणों के सहयोग से शिविर को सफल बनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़, मंडल अध्यक्ष मोहन लाल नंगथला, देशराज ठेकेदार, संजय सैनी, मीडिया प्रभारी जगदीप रेढ़ू, राजीव सरपंच, रणसिंह जेई, विजय नैन सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।







