HARYANAHOME

Haryana News: युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है — ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका ईरान युद्ध समाप्ति को लेकर चल रही बातचीत पर बयान देते हुए कहा कि ‘‘ये अच्छी बात है, कि युद्ध के बजाए समझौते से मामला हल किया जाए।

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका ईरान युद्ध समाप्ति को लेकर चल रही बातचीत पर बयान देते हुए कहा कि ‘‘ये अच्छी बात है, कि युद्ध के बजाए समझौते से मामला हल किया जाए। अभी तक के संकेतों के मुताबकि ये समझौता लगभग तय माना जा रहा है, अगर तय हो जाता है तो भारत को भी इससे काफी फायदा होगा क्योंकि भारत का 25 से 30 प्रतिशत पेट्रोलियम मध्य-पूर्व के देशों से आता है और युद्ध की वजह से वो रुका हुआ था’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे तीन नाविकों का बलिदान हुआ था। अगर ये रास्ते खुल जाते है तो भारत का पेट्रोलियम मिलने में आज रही दिक्कत से निजात मिलेगी।

विज आज अम्बाला छावनी में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, हरियाणा में एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं – अनिल विज

हरियाणा में आज से एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के प्रश्न के उत्तर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसआईआर चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है। पिछले कई साल से यह हुआ नहीं था जिस कारण मतदाता सूचियों में त्रुटियां आ गई। जो लोग एक जगह से दूसरी जगह चले गए उनके नाम नहीं कटे, जिनकी 2002 के बाद मृत्यु हुई उनके वोट नहीं कटी, बहुत सारे लोग ऐसे भी है जिन्होंने गलतियां कर के अपने नाम जुड़वाए है जबकि वो मतदाता है नहीं। इसलिए चुनाव आयोग का यह संवैधानिक अधिकार है कि देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियों पर चुनाव कराए जाए और हम इसका स्वागत करते हैं और हर नागरिक को इसमें सहयोग करना चाहिए। बीएलओ हर घर जाएंगे और उन्हें सही जानकारी देनी चाहिए ताकि सूचियां ठीक बन सके।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल