Haryana News: भाजपा सरकार जनता को जहरीला पानी पिला रही है, जनता को कीड़े-मकोड़े समझकर मारने पर तुली है: अभय सिंह चौटाला
Haryana News: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह से जन-विरोधी, लुटेरी और जनघाती सरकार साबित हुई है। यह सरकार न सिर्फ प्रदेश की जनता को शुद्ध पीने का पानी देने में नाकाम रही है, बल्कि जानबूझकर दूषित और ज़हर भरा पानी घर-घर पहुंचा रही है।

Haryana News: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह से जन-विरोधी, लुटेरी और जनघाती सरकार साबित हुई है। यह सरकार न सिर्फ प्रदेश की जनता को शुद्ध पीने का पानी देने में नाकाम रही है, बल्कि जानबूझकर दूषित और ज़हर भरा पानी घर-घर पहुंचा रही है। लैब रिपोर्ट्स साफ बता रही हैं कि नहरों और नलकूपों के पानी में जानलेवा बैक्टीरिया, खतरनाक हैवी मेटल्स और केमिकल्स भरे पड़े हैं। इस ज़हरीले पानी को पीने से हरियाणा प्रदेश के लाखों लोगों की जान पर बन रही है। भाजपा सरकार ने जनता के साथ खुलेआम नाकारात्मक रवैया अपनाया हुआ है।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा, भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को कीड़े-मकोड़े समझती है। इनके लिए जनता की जान की कोई कीमत नहीं है। इनका पूरा ध्यान केवल प्रदेश को लूटने, भ्रष्टाचार करने और कर्ज के बोझ तले दबाने में लगा हुआ है। हरियाणा पर साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भारी-भरकम कर्ज चढ़ चुका है, लेकिन विकास का नामोनिशान तक नहीं है। स्कूलों में अध्यापक नहीं, बच्चे पढ़ाई के नाम पर बर्बाद हो रहे हैं। सरकारी अस्पतालों का हाल बेहद खराब है। न डॉक्टर, न दवाइयाँ, न लैब टेस्ट की मशीनें। गरीब मरीजों को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। सडक़ें टूटी-फूटी पड़ी हैं। नई बनाई गई सडक़ें भी कुछ ही दिनों में चकनाचूर हो जाती हैं। बिजली कटौती के लंबे-लंबे कट जनता को परेशान कर रहे हैं।

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने साफ चेतावनी दी कि ऐसी फेल, भ्रष्ट और जनघाती सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक और लोकतांत्रिक औचित्य नहीं रह गया है। भाजपा सरकार हरियाणा की जनता के साथ धोखा कर रही है और अब जनता इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। जनता अब बदलाव चाहती है और इनेलो को विकल्प के रूप में देख रही है।
Back to top button



