HARYANAHOME

JJP News: हरियाणा में बाढ़ व जलभराव से लाखों एकड़ फसलों को भारी नुकसान, भाजपा सरकार की व्यवस्था फेल – दुष्यंत चौटाला

JJP News: हरियाणा में बाढ़ व जलभराव से लाखों एकड़ फसलों को भारी नुकसान, भाजपा सरकार की व्यवस्था फेल – दुष्यंत चौटाला

साल 2023 में हमने तुरंत बाढ़ पीड़ितों के खाते में मुआवजा डाल दिया था, अब सरकार क्यों कर रही देरी ? – दुष्यंत चौटाला

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा का एक-एक नागरिक खड़ा – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 4 सितंबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि साल 2023 के बाद हरियाणा में बाढ़ और भारी बरसात के कारण किसानों की लाखों एकड़ फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता के कारण आज प्रदेशभर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की ओर से पंपिग की व्यवस्था समय रहते हुए नहीं की गई और न ही लगे हुए पंपों को दुरुस्त किया गया। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था को संभालना चाहिए और किसानों को तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए। वीरवार को दुष्यंत चौटाला कुरुक्षेत्र जिले में मारकंडा नदी के साथ लगते बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ट्रेक्टर लेकर पहुंचे और पीड़ित किसानों से मिले।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाढ़ और बरसात से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में देरी कर रही है, जो कि सरकार की कमी है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में हरियाणा के करीब 12 जिलों में बाढ़ आई थी और उस समय गठबंधन सरकार में हमने सातवें दिन ही बाढ़ प्रभावित से प्रत्येक किसान के खाते में सात हजार रुपए मदद के लिए ट्रांसफर कर दिए थे, अब देरी क्यों हो रही है? दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार को मकानों और पशुओं की क्षति की भी भरपाई करनी चाहिए।

दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि माइनिंग और सिंचाई विभाग द्वारा बरसाती नदियों की खुदाई करके बांध बनाने की व्यवस्था पर भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं खनन क्षेत्र में भी बांधों को मजबूत नहीं किया गया है। पंजाब में बाढ़ के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आपदा की इस स्थिति में पंजाब के साथ आज हरियाणा का एक-एक का नागरिक खड़ा है और जेजेपी हर संभव मदद बाढ़ पीड़ितों की कर रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से पंजाब के लोगों की मदद करने का आह्वान किया है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow