HARYANAHOME

Palwal News: क्राइम ब्रांच पलवल टीम ने अवैध खनन व सरकारी कर्मियों पर हमले के मामले में दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार, भेजा जेल की सलाखों के पीछे

Palwal News: क्राइम ब्रांच पलवल टीम ने अवैध खनन व सरकारी कर्मियों पर हमले के मामले में दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार, भेजा जेल की सलाखों के पीछे

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।पुलिस प्रवक्ता कार्यायल से प्राप्त जानकारी के अनुसार *पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस* के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच पलवल पुलिस ने अवैध खनन व सरकारी कर्मियों पर हमले के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है।

*घटना का विवरण:*

क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार दिनांक 26.01.2026* को खनन एवं भू-विज्ञान विभाग, फरीदाबाद/पलवल व एनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस की संयुक्त टीम यमुना घाट, चाँदहट के पास अवैध खनिज परिवहन की चेकिंग कर रही थी।

एक हाइवा यमुना रेती से भरा हुआ मिला। बिल न दिखाने पर उसे थाने ले जाने लगे तो राजू निवासी चाँदहट अपने 7-8 साथियों के साथ 2-3 गाड़ियों में आया। आरोपियों ने हाइवा में बैठे कर्मचारियों के साथ हाथापाई की,सरकारी गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाए और कुल्हाड़ी से हमला की कोशिश की। इस मामले में राजू निवासी चाँदहट को 01-05-26 को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त गाड़ी किया सोनेट बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि मामले में सहायक उप निरीक्षक सुंदर की विवेचना टीम ने दिनांक 5 मई को वारदात में शामिल दूसरे आरोपी राजकुमार निवासी झुप्पा, थाना जेवर, जिला गौतमबुद्ध नगर उप्र को गिरफ्तार किया जिसे आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा।

 

 

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button