HARYANAHOME

Palwal News: पलवल में सरकार की वादाखिलाफी पर फूटा गुस्सा: कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 6 मई को करेंगे शिक्षा सदन का घेराव, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Palwal News: पलवल में सरकार की वादाखिलाफी पर फूटा गुस्सा: कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 6 मई को करेंगे शिक्षा सदन का घेराव, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Palwal News: मुकेश बघेल ब्यूरो चीफ, पलवल/भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश तेवतिया ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा देने की घोषणा पूरी तरह से खोखली साबित हुई है। यह घोषणा केवल कागजों तक सीमित रह गई है और जमीनी स्तर पर कर्मचारियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा।

 

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को भरोसे में लेकर एक पोर्टल लॉन्च किया, जिस पर हजारों कच्चे कर्मचारियों ने उम्मीद के साथ आवेदन किया और हरियाणा सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि भी तीन बार बढ़ाई, जिससे यह साफ होता है कि प्रक्रिया को गंभीरता से लिया जाना चाहिए था। लेकिन शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता और ढुलमुल रवैये के कारण कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों के साथ धोखा हुआ है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों का पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया गया, जिससे वे नौकरी सुरक्षा के अधिकार से वंचित रह गए। इतना ही नहीं, पिछले पांच वर्षों से कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों के वेतनमान में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है, जिससे कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बढ़ती महंगाई के बीच बिना वेतन वृद्धि के काम करना कर्मचारियों के लिए बेहद कठिन हो चुका है।

 

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट प्रदेश के शिक्षा तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनके साथ हो रहा भेदभाव और उपेक्षा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार और विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

 

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब यह लड़ाई सम्मान और अधिकारों की लड़ाई बन चुकी है। यदि सरकार जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं किया, तो कर्मचारी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसी कड़ी में 6 मई को शिक्षा सदन का घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से भारी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।

 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि आर-पार की लड़ाई की शुरुआत होगी। यदि इसके बाद भी सरकार और प्रशासन नहीं जागे, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी कि वे अपने हक के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और अब पीछे हटने वाले नहीं हैं।

कंप्यूटर टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार ने कहा हैँ कि ये हमारे हको की लड़ाई हैँ इसमें प्रदेश भर के कंप्यूटर टीचर आंदोलन को समर्थन देने के लिए 6 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेगे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल