
26 April 2026 ki top headlines: 26 अप्रैल 2026 की देश राज्यों की बड़ी खबरें, पढ़िए फटाफट
*1.* बंगाल में आज मतदानः 142 विधानसभा, 1448 उम्मीदवार, 3,21,73,837 ( 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड-जेंडर) वोटर, ममता-शुभेन्दू-फिरहाद-नौशाद-मीनाक्षी सहित कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला।
*2.* बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद दो महीने तक केंद्रीय बल की रहेगी तैनाती, अमित शाह का ऐलान।
*3.* यूपी के ‘सिंघम’ IPS अजयपाल शर्मा के खिलाफ देर रात SC में मामला, पक्षपात का आरोप, चुनावी ड्यूटी से हटाने की अर्जी।
*4.* आज चुनावः 351 सेक्टर में विभाजित किया गया कोलकाता, सड़कों पर 22,000 केंद्रीय बल तैनात, अशांति रोकने के लिए सख्त आयोग।
*5.* डराने-धमकाने, दबाव देने की wbfreeandfairpolls@gmail.com- पर ईमेल तथा 1800-345-0008 पर EC से शिकायत दर्ज कर सकेंगे वोटर।
*6.* देर रात कोलकाता CP एवं DG को CEO मनोज कुमार अग्रवाल का हाईराईज तथा बड़े अपार्टमेन्टों के प्रवेश द्वार पर अविलम्ब CRPF तैनाती का आदेश।
*7.* TMC के 3,000 कार्यकर्ताओं की हिरासत के मामले में नया मोड़! EC ने प्रिवेन्टिंग हिरासत संबंधी निर्देश लिया वापस।
*8.* अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट ऑफिस में जाने की तापस राय-लॉकेट चटर्जी की फोटो वॉयरल, अन्य तीन प्रत्याशियों के जाने का दावा, BJP ने बताया TMC की गंदी साजिश।
*9.* उत्तर 24 परगना के बागदा में BLO गिरफ्तार, वोटरों को साड़ी-रुपये बांटने का आरोप।
*10.* गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: गोधरा में पहली बार BJP को पूर्ण बहुमत, 100% मुस्लिम वोटर वाले वार्ड में जीती निर्दलीय हिन्दू उम्मीदवार।
*11.* ओडिशाः ‘हमने डेथ सर्टिफिकेट मांगा, नशे में धुत भाई ले आया कंकाल’, बैंक की सफाई; अब जीतू मुंडा को मिले 20 हजार की विशेष सहायता के साथ कुल 39204 रुपये।
*12.* अनंत अंबानी की कोलंबिया से दरियाई घोड़ों की जान बचाने की अपील, वनतारा में आजीवन घर देने का प्रस्ताव।
*13.* 90 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मानहानि का मुकदमा, अहंकार की लड़ाई बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने जताई निराशा, कहा- 2046 के बाद करेंगे सुनवाई।
*14.* बिहारः बारातियों से मारपीट, शादी छोड़ अस्पताल भागा दूल्हा, दुल्हन भी पहुंची मनाने, 4 घंटे बवाल के बाद रोते-रोते की रस्म पूरी।
*15.* गुजरात के मेहसाणा BJP कार्यालय का चपरासी बना पार्षद, बोले-जनता की सेवा भी करूंगा और दफ्तर में चाय-पानी भी पिलाऊंगा।
*16.* होर्मुज नाकेबंदी के बीच UAE का OPEC और OPEC+ से अलग होने का बड़ा एलान, बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
*17.* ट्रंप के गले की फांस बना ईरान युद्ध… लगातार घट रही लोकप्रियता, बाइडेन को बेहतर बता रहे अमेरिकी।
*18.* बंद होने की कगार पर हैं, मदद करो, ATF कीमतों की वजह से एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने खड़े किए हाथ
🔸 विधान सभा चुनाव: *बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान*, 142 सीटों पर वोटिंग
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे सक्रिय हुआ एक नया विक्षोभ, कल उदयपुर में दिन में तापमान 40 और रात को 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@42, राजसमंद@40.4

🔸 *इंडिगो-एअर इंडिया ने कहा- फ्लाइट्स बंद होने की कगार पर*, फ्यूल महंगा होने से ऑपरेशन मुश्किल, एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाए सरकार
🔸 उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र में *सौतेले पिता ने कहासुनी पर बेटे की हत्या की*, गिरफ्तार, उपला वणाडिया की घटना
🔸 *हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से रिहा*, पिता ने शिलॉन्ग पहुंचकर भरी जमानत, राजा रघुवंशी का भाई बोला- हाईकोर्ट जाऊंगा
🔸 साढ़े चार महीने की बच्ची की इलाज के दौरान मौत, *रोती मां को चुप कराने पर विवाद*, गार्ड्स ने विरोध करने पर तीमारदार को पीटा, कपड़े फाड़े, उदयपुर के एमबी अस्पताल की घटना
🔸 *गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन*, 15 में से 15 नगर निगम में हासिल की जीत
🔸 अफ्रीकी देश *चाड में पानी को लेकर खूनी संघर्ष*, अब तक 42 मौतें, पानी के लिए पहले दो परिवार लड़े, फिर पूरा इलाका, आखिर में सेना को उतरना पड़ा
🔸 *पीएम मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को करेंगे समर्पित*, 594 किमी एक्सप्रेसवे मेरठ और प्रयागराज को जोड़ेगा
🔸 पाकिस्तान: *कराची में बिजली कटौती के खिलाफ हल्लाबोल*, सड़कों पर उतरे लो
🔸 *रूस के बेलगोरोड में यूक्रेन का ड्रोन अटैक*, हमले में तीन लोगों की मौत और कई घायल
🔸 इंडोनेशिया के *जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा*, 4 की मौत, कई घायल
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के छपरा में प्यार, ड्रामा और सोशल मीडिया का एक अनोखा संगम मिला देखने को, जब यूपी के आजमगढ़ की युवती अपने बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर गई चढ़, वहीं से इंस्टाग्राम रील बनाकर किया ऐलान कि शादी नहीं हुई तो जाएगी कूद, वजह वही पारिवारिक विरोध और बॉयफ्रेंड का अचानक ‘एयरोप्लेन मोड’ में जाना, कुछ ही घंटों में रील पर 11 हजार व्यूज गए आ, नीचे 5 हजार लोगों की भीड़ गई जुट, किसी को चिंता थी, किसी को था कंटेंट चाहिए, करीब 6 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित उतारा नीचे, लोग कस रहे तंज, 11 हजार व्यूज मिलते ही उतरी ‘रील वाली दुल्हन’, स्वर्ग चली जाती तो “इस नई ख्याति” को कौन भुनाता, मृत्युलोक में पीछे
🔸 *उदयपुर-जयपुर ट्रेन 5 मई को अजमेर-जयपुर के बीच रद्द*, उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अजमेर तक ही चलेगी
🔹 *आईपीएल 2026*: पंजाब की पहली हार, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया, आज की भिड़ंत मुंबई और हैदराबाद में
*1* काशी में मोदी बोले- माई-बहिन के हम प्रणाम करत हई, आपके आरक्षण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
*2* काशी में पीएम मोदी ने दी 6350 करोड़ की सौगात, बोले- मैं नारी शक्ति का आशीर्वाद लेने आया, दिलाकर रहूंगा आरक्षण का हक
*3* PM मोदी ने महिला आरक्षण के मामले पर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, बनारस में कहा- ‘इनकी वजह से गिरा बिल’
*4* पीएम मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह देश के सबसे बड़े 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे है। इससे बनाने में करीब 36,230 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है, जिससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा गया है
*5* इंडिगो-एअर इंडिया ने कहा- फ्लाइट्स बंद होने की कगार पर, फ्यूल महंगा होने से ऑपरेशन मुश्किल, एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाए सरकार, महंगे फ्यूल से संकट के बीच एयरलाइन इंडस्ट्री ने लिखी चिट्ठी, सरकार से मांगी मदद
*6* आतंकवाद पर दोहरा रवैया नहीं चलेगा, SCO की बैठक में चीन के सामने ही पाक को झाड़ने लगे राजनाथ सिंह
*7* बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग, 2021 में TMC ने 123 सीटें जीती थीं; भवानीपुर में ममता और सुवेंदु में मुकाबला
*8* भारत-रूस मिलकर यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे, अभी जरूरत का 71% यूरिया मिडिल-ईस्ट से आता है; अगले 2 साल में उत्पादन शुरू होगा
*9* गुजरात निकाय चुनाव: 9200+ सीटों के नतीजे घोषित, सभी नगर निगमों पर BJP का कब्जा; कांग्रेस ने जीतीं 1740 सीटें
*10* चिंताजनक: हर साल पिघल रही 1,390 करोड़ टन बर्फ, जल सुरक्षा पर संकट; तेजी से खाली हो रहे एशिया के हिम जल भंडार
*11* ईरान ढहने वाला नहीं, हम एक मजबूत देश’: मोजतबा के प्रतिनिधि ने UN पर उठाए सवाल, बताया अमेरिकी हमलों का असली सच
*12* ट्रंप के गले की फांस बना ईरान युद्ध… लगातार घट रही लोकप्रियता, बाइडेन को बेहतर बता रहे अमेरिकी
*13* पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया, जायसवाल-फरेरा की फिफ्टी, सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 43 रन बनाए
*14* जोमैटो का मुनाफा 346% बढ़कर ₹174 करोड़ रहा, चौथी तिमाही में रेवेन्यू भी 196% बढ़ा, कंपनी का शेयर एक साल में 14% चढ़ा
*15* तपती गर्मी के बीच राहत: दिल्ली-NCR में रात से चल रही तेज हवा और बूंदाबांदी, 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
Back to top button







