
Haryana news: गुरु दक्ष राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय, हिसार के फैशन डिज़ाइनिंग विभाग के होनहार छात्र ओमदेव गोयत को ‘मिस्टर फेरवल 2026’ का प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि उन्हें तीन वर्षीय फैशन इवेंट में उनके बेजोड़ स्टाइल, क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास के लिए मिला

ओमदेव गोयत ने खुशी जताते हुए कहा कि मेरे दादा जी श्री सुरजीत गोयत अपने समय के बहुत बड़े डिज़ाइनर थे,मेरी दादी जी से मेहनत करने और माताजी श्रीमती सुमन बाला जो सिलाई का काम करती हैं उनसे शालीनता विरासत में मिली और उनके कारण ही मैं इस क्षेत्र में आया आज यह मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। मैं इस सफलता का श्रेय अपने योगी पिता श्री दलशेर आर्य को देता हूँ जिन्होंने मुझे कदम कदम पर सँभाला और आगे बढ़ने का हौसला देते रहे,इसके साथ साथ महाविद्यालय के फैशन डिज़ाइनिंग विभाग के मार्गदर्शन और मेरी कड़ी मेहनत का यह फल है। मैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और सहपाठियों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”
फैशन डिज़ाइनिंग विभागाध्यक्ष श्रीमती गरिमा अहलावत ने कहा की ओमदेव जब प्रथम वर्ष में थे तो इनको महाविद्यालय की ओर से मिस्टर फ्रैशर चुना गया था,ओमदेव की यह सफलता हमारे महाविद्यालय की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर चमकाती है। हम पूरे विभाग की ओर से बधाई देते हैं।”
गुरु दक्ष राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय, हिसार हरियाणा सरकार के अधीन एक प्रमुख संस्थान है, जो फैशन, टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन में विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य श्री जगमोहन सिंह,श्रीमती गरिमा अहलावत, पारुल गुप्ता, मीनू बामल,रीटा,नीरज,सलोनी ,गरिमा,ज्योति,हीना सहित महाविद्यालय प्रबंधन उपस्थित रहा
Back to top button







