HARYANAHOME

Haryana news: बाबा साहेब ने वंचितों को दिए अधिकार, शिक्षा की पैरवी की : डॉ. आशा खेदड़

Haryana news: बाबा साहेब ने वंचितों को दिए अधिकार, शिक्षा की पैरवी की : डॉ. आशा खेदड़

Haryana news: हिसार। भाजपा जिला कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हर वर्ग के आदरणीय महापुरूष हैं। उनका बनाए संविधान के अनुसार ही हमारे शासन व्यवस्था चल रही है। बाबा साहेब ने शिक्षा की पुरजोर पैरवी की। उनका कहना था कि शिक्षा शेरनी का वो दूध है, जो पीएगा वो दहाड़ेगा। उनकी कही गई ये बात आज भी सत्य है क्योंकि शिक्षा के बिना इंसान की तरक्की संभव नहीं है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलें और उनकी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करें।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया की बाबा साहेब की जन्म जयंती पर पूरे जिले की विधानसभा में मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ के अलावा जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, अनिल सैनी, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, जिला सचिव कुलदीप डेलू, जिला प्रवक्ता पीयूष मेहता, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सुरेश जांगड़ा, राजकुमार इंदौरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय बैनीवाल, धर्मवीर पानू, विक्रम कासनिया, चेयरमैन अजय गावड़, विकास जैन, धर्म सिंह खटकड़, सतीश महत्ता, डॉ. रमेश आर्य, सुभाष जांगड़ा, सुनील कुमार, सियाराम रावतखेड़ा, मुकेश कुमार, राजेन्द्र ढाका, रघबीर सिंह, राजेश बैनीवाल व मुकेश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को याद किया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button