HARYANAHOME

Palwal News: पलवल के पातली खुर्द गांव में हुए जानलेवा हमला मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी धरा

Palwal News: पलवल के पातली खुर्द गांव में हुए जानलेवा हमला मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी धरा

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में दिनांक 28 मार्च 2026 को पातली खुर्द गांव में हुए जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान पातली खुर्द गांव में निवासी राहुल पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है।

शहर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद के अनुसार पुलिस ने दिनांक 28 मार्च 2026 को हुए जानलेवा हमला मामले में पातली खुर्द गांव के रहने वाले जितेंद्र शिकायत पर महिलाओं सहित 27 नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शिकायतकर्ता जितेंद्र के अनुसार अनुसार 28 मार्च की शाम को पुरानी रंजिश रखते हुए गांव के ही महिला सहित 27 नामजद व्यक्ति योजनाबद्ध तरीके से हथियारों से लैस होकर उनके घर की ओर आए तथा गोलियां चलाई । शिकायत के मुताबिक इस गोली कांड में प्रदीप तथा सीतू घायल हो गए। तस्दीक के आधार पर सभी सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी भवनकुंड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हंसराज की टीम ने दिनांक 30 मार्च को ही आरोपी राहुल उपरोक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राहुल को वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने हेतु एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिससे रिमांड अवधि में दुनाली बंदूक तथा दो कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल