HARYANAHOME

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान महावीर जयंती पर किया नमन

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान महावीर जयंती पर किया नमन

Haryana News: नई दिल्ली 31 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर भगवान महावीर को पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।

चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान महावीर के उपदेश अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और आत्मसंयम आज भी प्रासंगिक हैं और मानव को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के संदेश समाज में शांति, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर हम एक बेहतर और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान महावीर के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सहिष्णुता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दें।

उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में अहिंसा और सत्य के मार्ग का पालन करेंगे तथा समाज के कल्याण के लिए कार्य करेंगे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल