HARYANAHOME

Haryana News: अम्बाला छावनी में स्थापित होगी डा. भीमराव अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा -अनिल विज

Haryana News: अम्बाला छावनी में स्थापित होगी डा. भीमराव अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा -अनिल विज

Haryana News: चंडीगढ़, 31 मार्च – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार डा. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा अम्बाला छावनी में 12 क्रास रोड पर स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापित करने के लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपए की राशि नगर परिषद, अम्बाला सदर को जारी की गई है और जल्द ही अब डा. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा को 12 क्रास रोड पर स्थापित होगी।

गौरतलब है कि डा. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, समाज सुधारक, प्रखर अर्थशास्त्री और समाज हित के मसीहा थे। उन्होंने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया, ‘शिक्षित, संगठित और संघर्ष करो’ का नारा दिया, और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने। उनके प्रमुख योगदानों में सामाजिक समानता, मानवाधिकार, और शिक्षा का प्रसार शामिल है।

डा. अम्बेडकर ने जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने पीड़ितों के उत्थान के लिए ‘पीपल्स एजुकेशन सोसाइटी’ जैसी संस्थाएं स्थापित की। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डिग्री प्राप्त की तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए हिंसक तरीकों की जगह संवैधानिक, लोकतांत्रिक और कानूनी तरीकों पर जोर दिया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल