
Haryana News: चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार द्वारा PNG पाइपलाइन कंपनियों के लिए लीज रेट में भारी कटौती के फैसले की कड़ी निंदा की है।
सरकार ने पहले ₹3 लाख प्रति किलोमीटर प्रति वर्ष का लीज रेट घटाकर मात्र ₹1000 एकमुश्त कर दिया है। डॉ. गुप्ता ने इसे 99% से अधिक की कटौती बताते हुए कहा कि सैनी सरकार आपदा को अवसर मानकर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रही है और निजी कंपनियों (खासकर अडानी गैस) की तिजोरी भर रही है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में अभी तक लगभग 28000 किलोमीटर पीएनजी पाइप लाइन बिछी है जिसका सरकार ने 3 लाख रुपये प्रति किलोमीटर प्रति वर्ष के हिसाब से 10 साल साल का एडवांस यानी की 8400,00,00,000/- (8,400 करोड़) रुपये एडवांस ले चुकी है। अभी हरियाणा में इससे 4 गुना अधिक पीएनजी लाइन बिछनी है। परंतु यदि हम इतनी भी माने तो सरकार ने 8400/- करोड़ रुपये की जगह मात्र2.70 करोड़ रुपये लेने करके 8397.30 करोड़ रुपये का घोटाला कर डाला।
उन्होंने तीखे सवाल उठाए:
कौड़ियों के भाव सरकारी जमीन देकर किसके चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है? और प्रदेश की आम जनता को इससे क्या फायदा होने वाला है?
जिस प्रोजेक्ट से राज्य को हर साल करोड़ों का स्थायी राजस्व मिलना था, उसे एक बार के मामूली शुल्क में क्यों समेट दिया गया?

क्या इस रियायत से आम जनता को PNG के दाम कम मिलेंगे? अगर नहीं, तो यह छूट केवल कुछ विशेष कृपापात्र कंपनियों के मुनाफे के लिए क्यों? क्योंकि हरियाणा में केवल एक विशेष कंपनी ही इस क्षेत्र में काम कर रही है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने मांग की कि हरियाणा सरकार इस फैसले से होने वाली संभावित राजस्व हानि का पूरा डेटा सार्वजनिक करे और श्वेत पत्र जारी कर पारदर्शिता सुनिश्चित करे।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया और उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह फैसला
‘सबका साथ-सबका विकास’ नहीं, बल्कि ‘चहेतों का साथ और जनता का विनाश’ है।”
ज्ञात रहे कुछ वर्ष पहले भी कुछ कुछ टेलीकॉम कंपनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से इसी तरह का फैसला लेकर हरियाणा के राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया था।
इस मौके पर सुरेंद्र अहलावत, सुखबीर मलिक, अजय सिंगला, जसवीर जस्सा, योगेश कौशिक उपस्थित रहे।
Back to top button



