HARYANAHOME

Haryana News: महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana News: महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana News: चंडीगढ़, 29 मार्च – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के महेशनगर क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ नहरी पानी की बेहतर उपलब्धता हेतु बूस्टिंग स्टेशन लगाने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

श्री विज ने बताया कि जल्द महेशनगर में बब्याल रोड पर पुरानी पानी की टंकी के निकट बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा जिससे नहरी पानी की उपलब्धता महेशनगर क्षेत्र की दर्जनों कालोनियों में हो सकेगी और साथ ही ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति की निर्भरता कम होगी।

वहीं, बूस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 1.54 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत होने पर आज महेशनगर वार्ड नंबर नौ से पार्षद रेणु चौहान, वार्ड नंबर आठ से पार्षद सोमनाथ सहित भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, नीरज शर्मा, सतनाम सैनी, मदनलाल, पवन कुमार, विनोद कुमार, आनंद भाटिया, सुनील कन्नोजिया ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से गर्मियों से पहले ही यह राशि मंजूर हो सकी है जिसका लाभ महेशनगर क्षेत्र में बसे हजारों निवासियों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि महेशनगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित होने से दयालबाग, महेशनगर, भरत नगर, शिवप्रताप नगर, कबीर नगर, ट्यूबवेल कालोनी, बिहारी कालोनी, रामा इस्टेट, गोल्डन पार्क, दयालबाग एफ ब्लॉक आदि क्षेत्रों में फायदा होगा। इससे पहले महेशनगर क्षेत्र के आर्य नगर में बूस्टिंग स्टेशन स्थापित था जिससे नहरी पानी की सप्लाई कालोनियों में होती थी, मगर अब महेशनगर पानी की टंकी के निकट नया बूस्टिंग स्टेशन बनने पर अन्य कालोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल