HARYANAHOME

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : मंत्री अनिल विज

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : मंत्री अनिल विज

Haryana News: चंडीगढ़, 29 मार्च- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम “सारे देश का दर्शन है”। कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर कोने में क्या हो रहा है, सब उसमें दिखाया जा रहा है और यह एक अच्छा कार्यक्रम हैं जिसे सभी को देखना चाहिए।

श्री विज आज अम्बाला छावनी ट्रिब्यून कालोनी में वरिष्ठ सीए एडी गांधी के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम को देखने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे प्रिय मित्र, फिलोस्फर व गाईड हैं। आज “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर कोने में क्या हो रहा है, कहां मछली पालन, कहां खेती में क्या-क्या प्रयोग किए जा रहे हैं यह सब उसमें दिखाया जा रहा है। उन्न्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में देशवासियों ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं उसे इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी के साथ सांझा करते हैं। देशवासियों द्वारा जहां-जहां प्रेरक कार्य किए है जैसे जल संचय, सौलर एनर्जी, रूफ टॉप, पानी का संचय करना इत्यादि शामिल हैं ताकि सभी लोगों को इस बारे जानकारी मिल सके और लोग भी इससे प्रेरणा लेकर कार्य करते हुए देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूल मंत्र दिया कि “जो खेलेगा वो खिलेगा” : विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से मूल मंत्र भी दिया है कि “जो खेलेगा वो खिलेगा”। हमारे सारे नौजवान अपनी ताकत का इधर-उधर प्रयोग न करें यानि युवा व खिलाड़ी अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा रहे हैं। सभी को खेलों में भाग लेकर आगे बढना चाहिए।

ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया

इससे पहले, कार्यक्रम में पहुंचने पर वरिष्ठ सीए एडी गांधी व अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर एलईडी के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अपना संदेश दिया जिसे कैबिनेट मंत्री के साथ-साथ उपस्थित सभी ने देखा व सुना।

इस अवसर पर एडी गांधी, सौरभ गांधी, गौरव गांधी, कपिल विज, डा. आरके अनेजा, डा. एमके दत्ता, नरेश भारद्वाज, सुनील वधावन, एमएस टंडन, जसवंत जैन, कमलजीत जैन, शुभम विज, शैली खन्ना, आरती सहगल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मन की बात कार्यक्रम में यह दिखाया

गौरतलब है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य के प्रति, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, जल संचय, एक पेड मां के नाम, पौधारोपण जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ही नहीं है बल्कि सांझा संवाद है। हर महीने मन की बात कार्यक्रम के दौरान वह देश के लोगों के साथ संवाद करते हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के सुझाव व संदेश भी उन्हे मिलते हैं। उन्होने कहा कि गर्मी आने वाली है, जल संचय का हमें विशेष ध्यान रखना है। पिछले 11 वर्षों में जल संचय के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। देश के लगभग 50 लाख आर्टिफिशल हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर के साथ-साथ गांवों के तालाबों की सफाई का कार्य के अलावा देश में लगभग 70 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं।

वाराणसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर एक घंटे में लाखों पेड लगाने का काम किया गया है जिसमें सभी की भागेदारी देखी गई है। एक पेड़ मां के नाम से भी देश में करोडों पेड़ लगाने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत गुजरात के सुरेन्द्र नगर जिले की एक महिला का उदाहरण यहां पर दिखाया गया है जिसमें उक्त महिला ने सौलर संबधी प्रशिक्षण हासिल किया और आज उसकी पहचान सौलर उद्यमी के रूप में बनी है तथा वह इस कार्य के माध्यम से अपनी अच्छी आजीविका भी कमा रही है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल