
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल । पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला,आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में दिनांक 7 अगस्त 2024 को हरी नगर लोहागढ में हुई वारदात में बिशन स्वरूप हत्या मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में दिनांक 7 अगस्त 2024 को हरी नगर लोहागढ निवासी मधु पत्नी श्री विशन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई कि वह परचून दुकान चलाती है। दिनांक 27.07.2024 को रात के लगभग 10:30 बजे वह व उसका पति बिशन स्वरूप दुकान पर बैठे थे तो विनोद व सचिन आये उन्होने शराब पी हुई थी आते ही कहने लगे हमें 2000/रु० चाहिये, जिस पर मेरे पति ने पेसे देने से साफ मना कर दिया तो विनोद बोला कि अगर दुकान चलानी है तो पेसे तो देने पडेगे व उसने फोन करके राहुल, अकिंत अजय, दीपक व अंटटी, उद्वी व अन्य 8-9 लडको को बुला लिया और बोला तुझे हम बताते है कि बिना पैसे दिये केसे दुकान चलाते हो। इन सभी के हाथ में लोहे की रोड, डण्डे, हथौडा, कटटा आदि थे। और इन्होंने हथियारों के बल पर मारपीट की तथा दुकान का गल्ला खोलकर गल्ले में रखे लगभग 5000/रु० निकाल लिए वारदात की सूचना पर हमारी रिश्तेदारी के वीरेंद्र उसका लड़का सौरव तथा पूनम पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की और धमकी देकर भाग गये। प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग संख्या पंजीबद्ध किया गया। इस वारदात में घायल हुए बिशन स्वरूप की दिनांक 11 अक्टूबर को मृत्यु हो गई जिस पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। विवेचना के दौरान लोहागढ़ निवासी आरोपी अंकित, विजय उर्फ अन्टी, उद्दीराम, विनोद कुमार,रोहित, राहुल तथा दीपक 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर व वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर जेल भेजा जा चुका है जिनका मामला विचाराधीन न्यायालय है।
आगे प्रभारी क्राइम ब्रांच पलवल ने बताया कि मामले में क्राइम ब्रांच पलवल की जांच इकाई ने दिनांक 26 मार्च 2026 को शमशाबाद (हरिनगर) निवासी आठवें आरोपी राहुल पुत्र हुकुमचंद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Back to top button







