HARYANAHOME

Palwal News: पलवल में सीआईए (एवीटी) हथीन ने अवैध हथियार पोना सहित आरोपी धरा

Palwal News: पलवल में सीआईए (एवीटी) हथीन ने अवैध हथियार पोना सहित आरोपी धरा

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ पलवल।पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। सीआईए (एवीटी) हथीन ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को अवैध पोना के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान घर्रोट निवासी धनसिंह उर्फ सरजीत के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी P/SI दीपक गुलिया सिंह ने बताया कि दिनांक 26 मार्च 2026 को उनकी टीम में तैनात ए.वी.टी. स्टाफ के एएसआई विरेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ घर्रोट मंदिर के पास गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि घर्रोट निवासी धनसिंह उर्फ सरजीत अवैध कट्टा लेकर स्वामिका रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी शुरू कर दी।

 

पुलिस टीम जब स्वामिका रोड पर पहुंची, तो सामने से एक युवक बैग लटकाए आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखते ही आरोपी हक्का-बक्का रह गया और खेतों की तरफ भागने लगा। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एएसआई विरेन्द्र सिंह ने मौके की वीडियोग्राफी करवाई। आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक अवैध पोना (315 बोर) तथा एक अतिरिक्त स्पेयर बैरल मिली।आरोपी बरामद हथियार बारे कोई लाईसेन्स व परमिट पेश नहीं कर सका।

 

प्रभारी सीआईए (एवीटी) हथीन ने बताया कि बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर संबंधित थाना हथीन में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी जाँच इकाई द्वारा आरोपी से बरामद अवैध हथियार स्त्रोत्र बारे गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी आज पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button