HARYANAHOME

Palwal News: पलवल में चांदी तथा नगदी ब्लाइंड लूट मामले में काईम बांच पलवल को मिली सफलता

Palwal News: पलवल में चांदी तथा नगदी ब्लाइंड लूट मामले में काईम बांच पलवल को मिली सफलता

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल।डीएसपी क्राइम पलवल अनिल कुमार ने बताया कि श्री वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में हथियार की नोक पर लाखों की चांदी तथा नगदी की ब्लाइंड लूट में शामिल गैंग के 6 आरोपियों को काईम बांच पलवल ने अब तक गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले में नूंह के फिरोजपुर झिरका के रहने वाले कपिल सिंगला ने बताया कि वह अपने भाई शुभम के साथ 11 मार्च को अपनी स्विफ्ट कार से कच्ची चांदी लेकर दिल्ली गए थे। दिल्ली से चांदी बदलवाकर और आठ लाख रुपये नकद लेकर ये शाम करीब चार बजे वापस घर के लिए रवाना हुए। उन्होंने चांदी को चालक सीट के नीचे और नकदी को डिग्गी में एक बैग में रखा था। समय करीब पांच पी०एम० पर गदपुरी थाना अंतर्गत सहराला गांव के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने अपनी गाडी ईको आगे लगाकर गाडी के सीसे तोड दिये तथा हथियारों के बल पर उनकी स्वीफट कार, 30 किलो चादी और आठ लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने पीडितों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर बंचारी गांव के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया और गाडी, चांदी व नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिस एक्शन-इस मामले में काईम ब्राच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार की टीम ने साईबर तकनीकि तथा इंटेलीजेंस की मदद से कार्य करते हुये दिनांक 18.03. 2026 को वारदात में शामिल तीन आरोपियों मास्टरमांइड निसार, आसिफ तथा इमरान को दिल्ली-अलवर रोड बोडीकोठी से धर दबोचा था साथ ही साथ ही वारदात में प्रयुक्त गाडी ईको( जो जांच में तेलंगाना से चोरी होनी पाई गई) भी बरामद की गई। आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से 7 किलो 113 ग्राम चांदी,₹10 हजार रूपये तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी स्विफ्ट डिजायर बरामद की गई तथा दिनांक 22 मार्च 2026 को इस लूट में शामिल जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन अन्य आरोपियों अमित अग्रवाल, नोमान तथा फैजान को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पूर्व में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों निसार, इमरान तथा आसिफ को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित अग्रवाल तथा फैजान को एक दिन तथा नोमान को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर कुल 7.820 किलोग्राम चांदी तथा ₹10000 की नगदी बरामद की गई।

तीनों आरोपियों अमित अग्रवाल, फैजान तथा नोमान को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया विवेचना में अन्य आरोपियों के नाम सामने आये है जिन्हें जल्द ही गिरफतार कर लिया जायेगा जिनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल