
Haryana News: आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर हमलावर होते हुए ‘भाजपा का गुड्डा’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को 2016 और 2022 के राज्यसभा चुनाव अच्छी तरह याद हैं, जब कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या होने के बावजूद भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राज्यसभा पहुंच गए थे। और इस बार फिर वही हाल देखने को मिला है। साथ ही अब भाजपा ने भी अपने ‘स्लीपर सेल’ भूपेंद्र हुड्डा को 16.50 लाख का इनाम भी दिया है। इसका सीधा मतलब है भाजपा और कांग्रेस के बीच पर्दे के पीछे हर बार की तरह इस बार भी राजनीतिक समझौता हुआ है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस जनता के सामने विरोध का नाटक करती हैं, लेकिन असलियत में दोनों पार्टियां एक-दूसरे को राजनीतिक फायदा पहुंचाने का काम करती रही हैं। राज्यसभा चुनाव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां कांग्रेस की संख्या होने के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवारों का लगातार राज्यसभा पहुंचने से हुड्डा के मंसूबों का पर्दाफाश हो गया है।
अनुराग ढांडा बोले कि सीएम नायब सिंह द्वारा भूपेंद्र हुड्डा की सरकारी कोठी का 16.50 लाख पेनल रेंट माफ़ किये जाने पर हुड्डा को खरी खोटी सुनाते हुए आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा ने ही राज्यसभा चुनाव में भाजपा को जीत का सेहरा पहनाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी अपने स्लीपर सेल को राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कराने का ईनाम दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा में विपक्ष में हुड्डा बैठते रहेंगे तब तक भाजपा की सरकार बनती रहेगी।

अनुराग ढांडा ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस की लीडरशिप पूरी तरह से भाजपा के इशारों पर चलने वाली कठपुतली बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई विधायक वही वोट करते हैं, जहां भाजपा चाहती है। यही कारण है कि बार-बार ऐसे नतीजे सामने आते हैं जो जनता के जनादेश के विपरीत होते हैं। अब लोग जितना जल्दी समझें उतना हरियाणा के लिए अच्छा होगा कि भूपेन्द्र हुड्डा बीजेपी का ही गुड्डा है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा पर कई गंभीर मामले चल रहे हैं और उन्हें कानूनी कार्रवाई का भय लगा रहता है। इसी वजह से वे भाजपा सरकार के सामने मजबूरी में झुकते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद कांग्रेस पिछले लंबे समय से किसी भी बड़े मुद्दे पर सड़कों पर संघर्ष करती दिखाई नहीं देती।
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता को अब यह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को मजबूत करना है। दोनों दल मिलकर प्रदेश की राजनीति को अपने फायदे के लिए चला रहे हैं, जबकि जनता के मुद्दे पीछे छूटते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में आम आदमी पार्टी ही हरियाणा में एक मजबूत और ईमानदार विकल्प के रूप में सामने आई है। आम आदमी पार्टी बिना किसी समझौते के जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है और भ्रष्टाचार तथा राजनीतिक सौदेबाजी के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।
अनुराग ढांडा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरियाणा की जनता भाजपा और कांग्रेस की इस अंदरूनी राजनीति को पूरी तरह नकार देगी और प्रदेश में एक साफ, ईमानदार और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाएगी।
Back to top button







