
Palwal News: मुकेश बघेल ब्यूरो चीफ, पलवल।पलवल में जानलेवा हमला मामले में मुण्डकटी थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर कसा शिकंजा
आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार देसी कट्टा तथा खोल बरामद, भेजे जेल की सलाखों के पीछे ।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे 21 मार्च 2026 को थाना मुण्डकटी क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियारों से जानलेवा हमला मामले में मुण्डकटी थाना टीम ने चार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गांव सराय के रहने वाले लुकमान, सलीम, शोएब तथा इकबाल के रूप में हुई है

मुण्डकटी थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार आमीन निवासी सराय खटैला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनाक 21-03-26 को लगभग सुबह 10 बजे वह ईद की नमाज पढ़कर अपने घर आया तो शोएब पुत्र सलीम ने उसे घर आकर गाली गलोच व जान से मारने की धमकी दी। सोएब ने अपने परिवार के अन्य नामजद व अन्यो के साथ उनके ऊपर लाठी, सरिया व छतो पर चढ़कर ऊपर ईंट पत्थर बरसाने शुरु कर दिये। ईकबाल ने देशी कटटा का सीधा फायर किया। जो उसके भाई इरशाद के सीधे पैर पर आके लगी। इस झगड़े में उसे तथा अनीश को भी चोटे आई। शिकायत पर सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों लुकमान सलीम तथा शोएब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
प्रभारी थाना ने बताया कि मामले में दिनांक 22 मार्च को आरोपी लुकमान तथा सलीम को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि आरोपी शोएब को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर चलाई गई गोली का खोल बरामद किया गया साथ इस वारदात में शामिल चौथे आरोपी इकबाल को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जिससे वारदात में प्रयुक्त हथियार देसी कट्टा तथा एक खोल बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Back to top button







