
Weather Forecast: हरियाणा में आज रात फिर हो सकती है बारिश!, जानिए ताजा अपडेट
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आखिरी चरण, अगले 36 घंटों में हल्की बारिश की संभावना
उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को अब दो दिन हो चुके हैं, जिसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रही हैं और आज भी सीमित क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखी जा रही है।
इस सिस्टम का असर आज देर रात से पंजाब और हरियाणा के हिस्सों में हल्के रूप में शुरू होगा, जहां शुरुआत बूंदाबांदी से हो सकती है। कल यानी अगले दिन इसका मुख्य प्रभाव देखने को मिलेगा, जब सुबह के समय पाकिस्तान और राजस्थान की ओर से नमी वाले बादल सक्रिय होकर धीरे धीरे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेंगे।
दिन के दौरान नए बादलों का निर्माण भी होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ सीमित स्थानों पर तेज बौछारें या ओलावृष्टि की संभावना भी बनी रहेगी, जबकि कई जगह बादल बिना बरसे आगे निकल सकते हैं।
उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भी दिन के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है, जबकि मध्य प्रदेश के अंदरूनी हिस्सों में गतिविधियां सीमित और स्थानीय स्तर पर रहेंगी।

इस सिस्टम के गुजरने के बाद 24 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में हल्की गिरावट के कारण मौसम सुहावना महसूस होगा। साथ ही 24 और 25 मार्च को मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।
इसके बाद 25 मार्च की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा, जिसकी विस्तृत जानकारी आगे दी जाएगी।
राजस्थान में मौसम का बड़ा खतरा!
28, 29 और 30 मार्च को राजस्थान में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से 🌩️ मेघगर्जन बारिश ओलावृष्टि की गंभीर चेतावनी जारी की गई है।
पहले से ही पिछले 4 दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, और अब आने वाला मौसम इस मुश्किल को और बढ़ा सकता है।
🌾 किसानों के लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है—
खेतों में खड़ी फसलें लगातार खतरे में हैं और मेहनत पर पानी फिरने का डर बना हुआ है।
👉 प्रकृति के इस बदलते तेवर ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिन और भी कठिन हो सकते हैं।
सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
Back to top button



