HARYANAHOME

Palwal News: ‘मिनी शार्क टैंक 2026’ में युवाओं ने दिखाया स्टार्टअप हुनर

Palwal News: ‘मिनी शार्क टैंक 2026’ में युवाओं ने दिखाया स्टार्टअप हुनर

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। ‘मिनी शार्क टैंक 2026’ में युवाओं ने दिखाया स्टार्टअप हुनर

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में ‘मिनी शार्क टैंक 2026’ का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें अपने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम में कुल 9 टीमों ने भाग लिया और अपने-अपने स्टार्टअप आइडियाज को जजों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने नवाचार, प्रस्तुति कौशल और व्यावसायिक समझ का बेहतरीन प्रदर्शन किया। डॉ. पारुल भाटिया और डॉ. श्वेता मलिक ने इस कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. नीलकमल एवं मनोज अत्रि उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन किया और उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. नीलकमल एवं मनोज अत्रि उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन किया और उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान सिद्धार्थ और गौरव की टीम ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पर आयुष मिश्रा, शिवेन, यश एवं निशांत की टीम रही, जबकि तृतीय स्थान स्वर्णिम, याशिका, रितेश, हर्ष, गीताक्षी और नीलम की टीम ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान “थिंक, पिच, ग्रो” का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन ने प्रतिभागियों को न केवल अपने विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें वास्तविक बिजनेस वातावरण का अनुभव भी प्रदान किया।

‘मिनी शार्क टैंक 2026’ ने यह साबित किया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य के सफल उद्यमी बनने की दिशा में पूरी तरह तैयार हैं। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ पिंकी शर्मा ने बाहर से आए निर्णायक मंडल, शिक्षक व विद्यार्थियों का आभार ज्ञापित किया। साथ ही प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मौजूद शिक्षक डॉ पारुल भाटिया, श्वेता मलिक उपस्थित रहे। विद्यार्थी सोनिया खुटेला, ज्योति, जतिन, अक्षिता, अभिलाषा, गरिमा, अंजली, उमंग, काजल, प्रियंका, साहिल, अभिषेक, नेहा व आयुष ने कार्यक्रम के आयोजन में भूमिका निभाई।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button