HARYANAHOME

Haryana IAS Transfer: राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर समेत बदले विभाग

Haryana IAS Transfer: राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर समेत बदले विभाग

Haryana IAS Transfer: हरियाणा सरकार ने राज्यसभा चुनाव के दो दिन बाद ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से 23 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में कई बड़े अफसरों के विभागों को बदला गया है।

लिस्ट में आईएएस अफसर राजा शेखर वुंडरू का भी नाम शामिल है। इसके अलावा आईएएस एके सिंह को भी झटका लगा है। वह काफी लंबे समय से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट देख रहे थे, उन्हें वापस उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (B&R) एवं वास्तुकला विभाग में बुला लिया गया है।

वहीं, आईएएस साकेत कुमार अब पावर फुल हो गए है। उनका मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है। इसके अलावा भी उन्हें कई चार्ज मिले है। राज्यपाल के आदेशानुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फैसले का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों में सुचारु संचालन सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

नए आदेश के तहत अधिकारियों को उनके नए पदों पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इन आईएएस के किए गए ट्रांसफर…
डॉ. राजा शेखर वुंद्रू : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से हटाकर अब मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। परिवहन विभाग का चार्ज उनके पास बना रहेगा।

जी. अनुपमा: नागरिक संसाधन सूचना विभाग से राहत देते हुए नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। SEWA विभाग का चार्ज उनके पास रहेगा।

अपूर्व कुमार सिंह: नगर एवं देशी नियोजन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (B&R) एवं वास्तुकला विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

अनुराग अग्रवाल: PW (B&R) और सिंचाई विभाग से हटाकर नगर एवं देशी नियोजन तथा शहरी सम्पदा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।


विजयेन्द्र कुमार: सहकारिता विभाग से हटाकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। अन्य चार्ज बने रहेंगे।

पंकज अग्रवाल : कृषि विभाग से हटाकर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग का चार्ज उनके पास रहेगा।

विजय सिंह दहिया: मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। पशुपालन और खेल विभाग उनके पास बने रहेंगे।

अशिमा बराड़: अब ऊर्जा विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है।

फूल चंद मीणा: गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण से हटाकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।

साकेत कुमार: शहरी स्थानीय निकाय विभाग से हटाकर सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है।

जे. गणेशन: फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण से हटाकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है।

अशोक कुमार मीणा: अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है।

मणि राम शर्मा: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से हटाकर रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां बनाया गया है।


मुकुल कुमार: HAFED से हटाकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक बनाया गया है।

डॉ. आदित्य दहिया: हरियाणा राज्य औद्योगिक निगम से हटाकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

विजय कुमार सिद्दप्पा भाविकट्टी: HAFED और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

सुशील सरवान: सोनीपत के उपायुक्त को अब हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम और हरियाणा वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

नेहा सिंह: सोनीपत का नया उपायुक्त बनाया गया है।


वर्षा खंगवाल: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है।

मनीता मलिक: प्रारंभिक शिक्षा विभाग की निदेशक बनाया गया है।

वंदना दिसोदिया: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की निदेशक बनाया गया है।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल