HARYANA

JJP News: विधानसभा चुनाव में इनेलो और भाजपा का था अघोषित गठबंधन – दुष्यंत चौटाला

JJP News: चंडीगढ़, 23 सितंबर। आज देश और प्रदेश में बदलाव की जरूरत है, क्योंकि पिछले ग्यारह सालों से देश में भाजपा की सरकार है और यह सरकार दो लोग अडानी और अंबानी की है। यह लोग दोनों हाथों से देश को लुटकर अपना खजाना भर रहे है और इसी पैसे से सत्ता में बैठे लोग मोज लूट रहे है। आज सरकारी संस्थानों को गिरवी रखा जा रहा है और ईडी का डर दिखाकर लोगों की जमीनें हड़पी जा रही है।

JJP News: चंडीगढ़, 23 सितंबर। आज देश और प्रदेश में बदलाव की जरूरत है, क्योंकि पिछले ग्यारह सालों से देश में भाजपा की सरकार है और यह सरकार दो लोग अडानी और अंबानी की है। यह लोग दोनों हाथों से देश को लुटकर अपना खजाना भर रहे है और इसी पैसे से सत्ता में बैठे लोग मोज लूट रहे है। आज सरकारी संस्थानों को गिरवी रखा जा रहा है और ईडी का डर दिखाकर लोगों की जमीनें हड़पी जा रही है। यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कही। वे मंगलवार को सिरसा में जेजेपी के युवा योद्धा जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अजय चौटाला ने यह भी कहा कि देश की तरह प्रदेश के भी हालात खराब है, क्योंकि यहां भी लंबे समय से भाजपा का शासन है और यहां गुंडे राज कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरेआम बड़े-बड़े अपराध हो रहे है और बदमाशों को रोकने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार में जनता की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बाढ़ से किसानों की लाखों एकड़ पक्की पकाई फसल बर्बाद हुई है और सीएम हवा-हवाई बयान देते है कि हम किसानों के आंसू पोंछेंगे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि पड़ौसी राज्यों पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का दावा करने वाली हरियाणा की भाजपा सरकार ने दुख की घड़ी में क्या अपनों को संभाला ? अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री यहां फोटो खिंचवा कर बड़ी-बड़ी बातें करके चले गए, लेकिन अब तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला। डॉ चौटाला ने कहा कि तमाम हालातों को देखते हुए युवाओं को बदलाव की अंगड़ाई लेनी होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आज युवा जेजेपी के युवा योद्धा सम्मेलन से प्रदेश और देश में बदलाव का संकल्प लेकर जाएं।

 

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है और शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की बजाय भाजपा सरकार शिक्षा से मुनाफा कमाने की सोच रखती है। उन्होंने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्स की पढ़ाई के लिए सरकारी कॉलेजों में मात्र सात हजार रुपए फीस है, जबकि सरकारी विश्वविद्यालयों में उसी कोर्स का खर्चा 50 हजार रुपए होता है। इतना ही पर्ची खर्ची नहीं का नारा देने वाली भाजपा सरकार में विश्वविद्यालयों में बैक डोर एंट्रियां हो रही है। उन्होंने सीडीएलयू का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां वीसी ने बिना अनुमति के 18 नौकरियों की भर्ती कर दी, जबकि तीन महीने बाद उन भर्तियों का विज्ञापन निकाला गया। दुष्यंत चौटाला ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सीडीएलयू में भर्ती प्रक्रिया में बरती गई अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन करे।

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि आज किसान भी भाजपा सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि न तो धान खरीद को लेकर मंडियां में व्यवस्था की गई है और न ही बाजरे को एमएसपी पर खरीदा जा रहा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को भी मुआवजा देने में भाजपा सरकार देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार में रहते हुए तुरंत बाढ़ पीड़ितों को पंजाब से दोगुने से भी ज्यादा मुआवजा दिया था, लेकिन अब हरियाणा में भाजपा सरकार ने पंजाब से पांच हजार रुपए कम मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा चुनाव में भाजपा, इनेलो और हलोपा की मिलीभगत पर शायराना अंदाज में कहा कि “झूठों ने झूठों से कहा है सच बोलो, सरकारी ऐलान हुआ है सच बोलो, घर के अंदर तो झूठों की एक मंडी है, दरवाजे पर लिखा हुआ है सच बोलो” दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और इनेलो का अघोषित गठबंधन था।

 

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि जेजेपी के इस जिला सम्मेलन ने रैली का रूप ले लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार। वहीं जेजेपी राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने मिशन दुष्यंत सीएम-2029 का नारा दिया और युवाओं से इस मिशन में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि युवा योद्धा कार्यक्रम से नई क्रांति का आगाज हुआ है और इससे पहले वे प्रदेश के सभी 90 हलकों और 650 गांवों में गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से युवा सबसे ज्यादा परेशान है, क्योंकि भाजपा सरकार ने रोजगार देने के लिए कुछ नहीं किया। दिग्विजय ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा युवाओं के रोजगार के लिए बनाए गए कानून 75 प्रतिशत रोजगार को भाजपा सरकार भूल गई। दिग्विजय ने कहा कि आज 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें सरकारी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में खाली पड़ी है और शिक्षण संस्थानों पर आरएसएस का कब्जा है। ऐसे में खराब शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, अपराध, नशे को देखते हुए जेजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। कार्यक्रम के शुरूआत में वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने जननायक चौधरी देवीलाल को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल PM Modi in Srisailam: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीशैलम के पवित्र श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम में की पूजा-अर्चना, तस्वीरें Viral श्वेता तिवारी की लाडली ने सोशल मीडिया पर डाली ऐसी तस्वीरें, फैंस बोले wow