
16 March 2026 ki top headlines: 16 मार्च 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए एक क्लिक में
🔶नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत व कई घायल
🔶5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे
🔶70 से ज्यादा घर तबाह, 2 लोगों की मौत… ओडिशा में भयंकर तूफान ने मचाई तबाही
🔶ईद से पहले बांग्लादेश में ईंधन की कमी बढ़ी, भारत से 45 हजार टन डीज़ल करेगा आयात
🔶सबको माफ करते जाओ; ‘इच्छामृत्यु’ के लिए जाते हुए हरीश राणा का वीडियो रुला देगा
🔶नेतन्याहू की हत्या की अफवाहें वायरल, पीएम कार्यालय ने कहा- ‘प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीक’
🔶’इसराइली पीएम ज़िंदा हैं तो ढूंढकर मारेंगे’: ईरान के बयान के बाद नेतन्याहू ने जारी किया अपना वीडियो
🔶गैस संकट पर राहत: एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने दोहराया- ईंधन की कमी नहीं
🔶Iran War: यूएई में 35 लोग गिरफ्तार, 19 भारतीय भी शामिल; सोशल मीडिया पर ईरानी हमले के फेक वीडियो फैलाने का आरोप
🔶ईरान के ‘खारग द्वीप’ पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत
🔶अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी
🔶UAE ने उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, Air India ने रद्द कीं कई फ्लाइट्स; IndiGo ने बदला शेड्यूल
🔶चुनाव घोषणा के बाद आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया
🔶ईरान का बड़ा बयान: बिना गारंटी और हर्जाने के युद्ध का अंत संभव नहीं
🔶कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया: सेना
🔶ट्रंप ने मांगा साथ, लेकिन कोई तैयार नहीं, होर्मुज पर अमेरिका पड़ा अकेला
🔶विधानसभा चुनाव 2026 : मतदान की अवधि कम की गई लेकिन मतगणना में होगी देरी, विपक्ष ने उठाए सवाल
🔶राजस्थान दिवस पर ‘ओडीओपी’ और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का आगाज़, 120 स्टॉल पर सजे प्रदेश के अनूठे उत्पाद
🔶ड्रग्स लैब का पर्दाफाश: बाड़मेर में सिंथेटिक नशे की लैब पर एएनटीएफ का छापा, करोड़ों की एमडी ड्रग बनाने की तैयारी नाकाम
🔶ईरान के ‘क्राउन ज्वेल’ खारग द्वीप पर अमेरिका की बड़ी स्ट्राइक: ट्रंप बोले- ‘मजे के लिए कर सकते हैं और हमले’
🔷BAN vs PAK 3rd ODI Highlights: बांग्लादेश ने 11 रनों से जीता मैच, सीरीज 2-1 से की अपने नाम
🔷BCCI Naman Awards: विश्वकप विजेताओं को बीसीसीआई का ‘नमन’, गिल-मंधाना वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
🔸 *पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित*: पश्चिम बंगाल- दो चरण,- 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, तमिलनाडु- 23 अप्रैल, असम-9 अप्रैल, केरल-9 अप्रैल, पुडुचेरी-9 अप्रैल, वोटों की गिनती सभी राज्यों की-4 मई

🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे गर्मी के बीच 18 मार्च से फिर एक विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 35 और रात को 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@38.6, राजसमंद@34.5
🔸 *परसाद में युवक की हत्या मामला:* 52 घंटे बाद पोस्टमार्टम पर बनी सहमति, सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर माने ग्रामीण, तीसरे दिन भी बाजार बंद, पुलिस ने 8 युवकों को किया डिटेन
🔸 उदयपुर के कुराबड़ में *ज्वेलरी-शॉप में 1.80 करोड़ की चोरी*, 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना ले गए कट्टों में भरकर चोर
🔸 हिमाचल: *अचानक बर्फबारी से अटल टनल में 1000 वाहन फंसे*, मनाली पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
🔸 *10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज होगा मतदान*, नतीजे भी आज ही घोषित होंगे
🔸 *सीएम भजनलाल का आज बेणेश्वर धाम दौरा*, डबोक एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा जाएंगे, वापसी में डबोक से ही करेंगे प्रस्थान
🔸 *मौत की अफवाह के बीच कॉफी पीते दिखे नेतन्याहू:* रेस्टोरेंट का वीडियो पोस्ट किया, AI वीडियो से इजराइली पीएम के मारे जाने की फैली थी खबर
🔸 *ऑस्कर अवॉर्ड-2026 सेरेमनी आज*: विश्वभर की श्रेष्ठ फिल्मों को दिए जा रहे पुरस्कार, बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा-पति निक जोनस के साथ पहुंची
🔸 भारत से अप्रैल तक *45000 टन डीजल इंपोर्ट करेगा बांग्लादेश*
🔸 नेपाल में *सड़क दुर्घटना में 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत*, 5 अस्पताल में भर्ती
🔸 यूएई: सोशल मीडिया पर *भ्रामक पोस्ट डालने पर 19 भारतीयों सहित 35 लोग गिरफ्तार*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: लंदन में एक युवक सुबह नींद से जागा तो खुद को आईने में देखकर गया घबरा, पूरा शरीर दे रहा था नीला दिखाई, थी अलग से थकान, उसे लगा कहीं कोई गंभीर बीमारी ने नहीं लिया हो जकड़, दोस्त को बुलाया,जो ले गया उसे तुरंत अस्पताल पकड़, इमरजेंसी में डॉक्टर के भी कुछ देर तक उड़ी हवाइयां, जब सामने पाया ‘नीले’ जीव को, ऑक्सीजन की भारी कमी का हुआ अंदेशा, युवक को पहनाया गया ऑक्सीजन मास्क, इसी दौरान जब डॉक्टर ने हाथ अल्कोहल स्वैब से पोंछा तो कॉटन भी हो गई नीली, खुला तभी असली राज, युवक ने हाल ही में नीले रंग की नई बेडशीट थी खरीदी, उसे ओढ़कर बिना धोए दो रात रहा सोता, पसीने से चादर का रंग उसकी त्वचा पर गया चढ़, और सुबह तक वह खुद चलता-फिरता ब्लू एडिशन गया बन, सबने ली राहत की सांस, कई बार नहाने के बाद करीब एक हफ्ते में जाकर युवक का रंग पूरी तरह उतरा, लोग दे रहे ज्ञान, नई चादर हो या नया कुर्ता भाई, पहले धो लो, फिर ही अपनाई, वरना सुबह उठकर आईने में देखोगे और पूछोगे—मैं इंसान हूं या पेंट की कमाई!
🔸 उदयपुर: *बड़ी में बनेगा 300 बेड का न्यूरो सर्जरी सेंटर:*, आरएनटी मेडिकल कॉलेज ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, 500 करोड़ खर्च होंगे
🔹 *बीसीसीआई नमन अवार्ड्स*: गिल-मंधाना को चुना गया सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, द्रविड़ भी हुए सम्मानित
*1.* पश्चिम एशिया में जारी महासंग्राम: CBSE ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में 10 अप्रैल तक होने वाले 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं की रद्द।
*2.* आज राज्यसभा चुनाव: वोटिंग से पहले ओडिशा कांग्रेस का BJP पर बेंगलुरु में विधायकों को 5-5 करोड़ रिश्वत देने का आरोप, दो गिरफ्तार।
*3.* चुनाव घोषित होते ही मुख्य सचिव तथा गृह सचिव को एक साथ हटाकर चुनावी ड्यूटी से अलग रखने के EC के निर्देश से राजनैतिक क्षेत्र में हड़कंप, मान रहे अभूतपूर्ण कदम।
*4.* बज गया चुनावी बिगुल, राज्य में आ रहे करीब 300 साधारण, पुलिस तथा खर्च पर्यवेक्षक, विगत इलेक्शन की तुलना में दोगुनी है संख्या।
*5.* ब्रिगेड में शामिल हुए BJP कर्मी-समर्थकों को लेकर सियालदह से छुटी विशेष ट्रेन पर पत्थरबाजी, सिलीगुड़ी पहुंचने पर स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई।
*6.* LPG कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ ममता बनर्जी आज सड़क पर, करेंगी प्रतिवाद रैली।
*7.* TMC-BJP-CPM के पहले ही आज करीब 250 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी SUCI।
*8.* चुनाव आयोग का नया कदम, ‘ECI-Net’ एप किया लॉन्च, एक ही जगह मिलेगी चुनाव संबंधी सारी जानकारी और परिसेवा।
*9.* जमानत पर जेल से बाहर बलात्कारी आसाराम ने काशी विश्वनाथ के किए VIP दर्शन, 50 पुलिसवाले संभालते रहे भीड़; 3 दिनों से कर रहा प्रवचन, मोबाइल ले जाने पर पाबंदी।
*10.* राजस्थान दिवस: ‘घूमर’ संगीत पर थिरकी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, कहा-राजस्थान के लोग मेरा परिवार।
*11.* कोई भी नियमों से ऊपर नहीं’, ओम बिरला की निष्पक्षता को PM मोदी ने सराहा, लिखा पत्र।
*12.* नहीं बंद होंगे कोई भी रेस्तरां-ढाबे, कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई शुरू; दिल्ली-पंजाब सहित कई शहरों को मिली पहली खेप।
*13.* दिल्ली शराब नीति केस में के. कविता को CBI नोटिस, आज कोर्ट में सुनवाई।
*14.* रेपिस्ट को नहीं ढूंढ पाई मध्य प्रदेश पुलिस, पीड़िता ने सोशल मीडिया फेक ID से ‘हनीट्रैप’ का जाल बिछाकर गिरफ्तार कराया।
*15.* आंध्र प्रदेश: घर के अंदर रात भर बाइक का इंजन रह गया चालू, दम घुटने से परिवार के तीन बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत।
*16.* जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार, फेक न्यूज फैलाने का आरोप; मौत की अफवाह के बीच कॉफी पीते दिखे नेतन्याहू।
*1* पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; नतीजे 4 मई को
*2* मोदी बोले- अविश्वास प्रस्ताव के पीछे कुछ निजी स्वार्थ थे, बिरला को लेटर लिखा; स्पीकर ने सांसदों को लिखा- संसद में बैनर चिंता का विषय
*3* बजट सत्र का दूसरा फेज, आज छठवां दिन, LPG संकट पर हंगामे के आसार; TMC ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया था
*4* ओपिनियन पोल में बंगाल में ममता सरकार, असम में हिमंता की वापसी; केरल में कांग्रेस-लेफ्ट, तमिलनाडु में स्टालिन-AIADMK में कड़ा मुकाबला
*5* राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज, 37 में 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, NDA को 8 सीटों का फायदा हो सकता है; नीतीश राज्यसभा जाएंगे
*6* उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी; पुंछ में ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान जवान शहीद
*7* गैस संकट पर राहत: एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने दोहराया- ईंधन की कमी नहीं
*8* डीके शिवकुमार का आरोप-कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग; 2 हिरासत में
*9* बंगाल- चुनाव से पहले मुख्य और गृह सचिव बदले गए, नंदिनी चक्रवर्ती को हटाया, दुष्यंत नरियाला नए चीफ सेक्रेटरी; राज्य में 23-29 अप्रैल को वोटिंग
*10* फोर्ब्स 2026- भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 229 हुई, लक्ष्मी मित्तल रोज ₹274 करोड़ की कमाई कर देश के चौथे सबसे अमीर बने
*11* ईरान में 15 दिन बाद भी सत्ता नहीं बदली, एक्सपर्ट बोले- ट्रम्प अकेले जंग नहीं रोक सकते, तेहरान के पास अभी भी खेल पलटने की ताकत
*12* ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी, इस जंग में पहली बार इस्तेमाल की गई; 2500km तक टारगेट हिट कर सकती है
*13* ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत भी हुई। मैक्रों ने बयान जारी कर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता जल्द बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए एक नया राजनीतिक और सुरक्षा ढांचा जरूरी है।
*14* उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में हल्की बारिश के आसार; पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान
Economic Times
📝 अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (International Energy Agency) के अनुसार जल्द ही वैश्विक बाजार में 40 करोड़ बैरल से अधिक आपातकालीन तेल भंडार जारी किया जाएगा।
📝 upGrad ने ऑल-स्टॉक डील में Unacademy का अधिग्रहण करने का फैसला किया।
📝 ईरान युद्ध के कारण आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने के बीच Federal Reserve के ब्याज दरें स्थिर रखने की उम्मीद है।
📝 निफ्टी 10 महीने के निचले स्तर पर, इस सप्ताह D-Street (शेयर बाजार) की दिशा तय करने वाले 9 प्रमुख कारक।
📝 Palantir Technologies, Anthropic के Claude AI का उपयोग कर रहा है, जबकि पेंटागन ने इसे “सप्लाई चेन रिस्क” बताया है।
📝 पश्चिम एशिया संकट से तेल जोखिम बढ़ने पर रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा।
📝 सरकार ने PM E‑Drive Scheme के तहत EV बस और ट्रक मोटर के स्थानीयकरण की समयसीमा बढ़ाई।
📝 बाजार की अस्थिरता के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में 12 अरब डॉलर की गिरावट।
📝 Scapia, General Catalyst से 50-60 मिलियन डॉलर फंड जुटाने की बातचीत कर रही है।
📝 बढ़ते अनुपालन जोखिम के बीच बड़ी कंपनियां अपनी लीगल टीम मजबूत कर रही हैं।
📰 Business Standard
📝 विदेश मंत्री S.Jaishankar ने Strait of Hormuz खोलने को लेकर ईरान से बातचीत को सकारात्मक बताया।
📝 Odisha में 3,047 एकड़ UMPP जमीन पर Adani Group का कोल-टू-केमिकल्स प्रोजेक्ट प्रस्तावित।
📝 संसदीय समिति ने लाभ में चल रहे RRBs के लिए IPO का सुझाव दिया।
📝 पश्चिम एशिया संकट से सेवा क्षेत्र के कामकाज पर असर।
📝 Adani Total Gas ने कुछ औद्योगिक ग्राहकों के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत कम की।
📝 भारतीय कारोबारी परिवार ट्रस्ट संरचना पर दोबारा विचार कर रहे हैं।
📝 तेल कीमतों में उछाल के कारण रुपये पर दबाव बना रह सकता है।
📝 Directorate General of Civil Aviation ने संकट के बीच Air India के पायलटों के ड्यूटी घंटे बढ़ाने की अनुमति दी।
📝 युद्ध के कारण बिकवाली से भारतीय बाजार की मार्केट कैप में 447 अरब डॉलर की गिरावट।
📝 पश्चिम एशिया संकट से भारत में ऑटो फैक्ट्री कैंटीनों में LPG की कमी।
📰 Financial Express
📝 फरवरी 2026 के लिए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़े आज जारी होंगे।
📝 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer ने Donald Trump से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर चर्चा की।
📝 फरवरी 2026 के भारत की बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी होंगे।
📝 DB Corp Ltd को 6% डिविडेंड यील्ड वाला कर्ज-मुक्त मीडिया शेयर बताया गया।
📝 Hindustan Agrigenetics ने सुरेश श्रीनिवासन को CFO नियुक्त किया।
📝 Maha Rashtra Apex Corporation ने 14.09 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू घोषित किया।
📝 अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से भारतीय सामान पर टैरिफ 18% तक घटा।
📝 एक रक्षा PSU ने FY26 के पहले अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की।
📝 शिपिंग बाधित होने से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज उच्च जोखिम वाला क्षेत्र बना हुआ है।
📝 Express Awards for Women Entrepreneurs 2026 में महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।
📰 Mint
📝 फुजैरा पोर्ट हमले से बचकर एक तेल टैंकर भारत की ओर रवाना हुआ।
📝 विदेश मंत्री S. Jaishankar पश्चिम एशिया संकट के बीच EU नेताओं से मिलने बेल्जियम पहुंचे।
📝 एक भारतीय ऐप ने डाउनलोड में ChatGPT को पीछे छोड़ा।
📝 चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया।
📝 शतरंज खिलाड़ी Koneru Humpy सुरक्षा कारणों से कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हट सकती हैं।
📝 Donald Trump होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए गठबंधन बनाने की घोषणा करेंगे।
📝 India AI Impact Expo 2026 में 300 से अधिक वैश्विक प्रदर्शक भाग लेंगे।
📝 मुंबई में 2100 BMC शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी से परीक्षा प्रभावित होने की चिंता।
📝 सकारात्मक वित्तीय खबरों के बावजूद सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना।
📝 पश्चिम एशिया संकट से एविएशन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कमाई प्रभावित हो सकती है।







