HARYANAHOME

AAP News: पांच राज्यों के चुनाव और एलपीजी संकट पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान

AAP News: पांच राज्यों के चुनाव और एलपीजी संकट पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान

AAP News: पांच राज्यों के चुनाव और एलपीजी संकट पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान

एलपीजी संकट से जनता परेशान, पांचों राज्यों के चुनाव में भाजपा को मिलेगा करारा जवाब: अनुराग ढांडा

असम-केरल में AAP लड़ेगी चुनाव, बंगाल में ममता बनर्जी को समर्थन देगा आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता: अनुराग ढांडा

भाजपा सरकार ने देश को लाइनों में खड़ा किया, जनता अब वोटिंग की लाइनों में जवाब देगी: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 15 मार्च 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि आने वाले समय में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को ज़ोर का झटका लगेगा है। देश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बेहद नाराज़ है और चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि असम और केरल में आम आदमी पार्टी खुद चुनाव लड़कर भाजपा को चुनौती देगी, जबकि पश्चिम बंगाल में आम आदमी पार्टी ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देकर भाजपा को हराने का काम करेगी। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगा।

अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और कुप्रबंधन के कारण आज पूरा देश एलपीजी गैस के गंभीर संकट से जूझ रहा है। कई राज्यों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर पाने के लिए अपना काम-धंधा छोड़कर लाइनों में लगना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों को खुद अपने कंधों पर सिलेंडर उठाकर घर ले जाना पड़ रहा है। यह स्थिति साफ दर्शाती है कि भाजपा सरकार व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है और आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को सुविधाएं देने की बजाय लोगों को लाइनों में खड़ा करने की राजनीति की है। कभी नोटबंदी के समय बैंक की लाइनों में लोगों को खड़ा किया गया, फिर राशन के लिए लाइनें लगीं और अब गैस सिलेंडर के लिए जनता को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार के शासन में आम आदमी की जिंदगी लगातार मुश्किल होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और अब एलपीजी संकट जैसे मुद्दों ने लोगों को बेहद परेशान कर दिया है। देश का आम नागरिक इस सरकार की नीतियों से तंग आ चुका है। भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े दावे और प्रचार करने में लगी है, जबकि जमीन पर आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं।

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की जनता के साथ खड़ी है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ती रहेगी। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी और देश में जनहित की राजनीति को मजबूत

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल