HOMENATIONAL

14 March 2026 ki Top headlines: 14 मार्च 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट 

14 March 2026 ki Top headlines: 14 मार्च 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट 

14 March 2026 ki Top headlines: 14 मार्च 2026 के मुख्य समाचार, पढ़िए फटाफट

🔶गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की तो अब नहीं होगी खैर! LPG संकट के बीच सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

🔶पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला, कहा- अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं को नौकरी मिलना होगा मुश्किल

🔶केजरीवाल के वादों पर खैहरा का हमला, माइनिंग से 20,000 करोड़ का वादा, फिर 19,800 करोड़ कहां गए?

🔶नई जंग की आहट! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले,सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट पर

🔶ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज मार्ग, दो LPG टैंकरों को गुजरने की दी अनुमति, कुकिंग गैस संकट कम होगा

🔶कांग्रेस देश के प्रति ईमानदार नहीं, संकट के समय अफवाह फैला रही: PM मोदी

🔶ईरान ने भारतीय जहाजों को ‘हरी झंडी’ दी, कहा- ‘भारत हमारा दोस्त है, हम सुरक्षित रास्ता निकालेंगे

🔶US पर ईरान का बड़ा हमला, तुर्किये में न्यूक्लियर बेस पर दागी मिसाइल

🔶PM Modi: असम और बंगाल को पीएम देंगे विकास की बड़ी सौगात, आज 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

🔶सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय:रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे

🔶सुप्रीम कोर्ट बोला-क्या आप चाहते हैं हम पूरा देश चलाएं?:याचिका शॉपिंग मॉल जैसी; सड़कों, पुलों, बिजली तारों की देखभाल करने की मांग वाली अर्जी खारिज

🔶हरियाणा के अंबाला में 2 किलो RDX विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार

🔶देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% बढ़ेगी:2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत होगी, AI-डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ना कारण

🔶रेलवे की बड़ी सौगात… गर्मी की छुट्टियों के लिए 1,484 स्पेशल ट्रेनों का एलान, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत

🔶UP में गोतस्करों की आई शामत… 35 हजार से ज्यादा गिरफ्तार, 83 करोड़ की संपत्ति जब्त, गैंगेस्टर और NSA के तहत कड़ा प्रहार

🔶राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा “हमारी ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है”

🔶होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव के बीच अमेरिकी राजदूत बोले- ‘तेल कीमतें स्थिर रखने में भारत की अहम भूमिका’

🔶पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बयान, कहा “कोई भी देश इस वैश्विक संकट के प्रभाव से अछूता नहीं”

🔶 *लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा: संसदीय परंपराओं की बड़ी परीक्षा में रहे सफल*

🔶Live: मोज्तबा सहित ईरान के टॉप लीडरशिप पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम, अमेरिका का ऐलान

🔶सेंसेक्स 1470 अंक गिरकर 74,563 पर हुआ बंद, निफ्टी 488 अंक टूट

🔷वॉन का बेतुका बयान: दक्षिण अफ्रीका को बेवकूफ कहा, बोले- भारत को बाहर करने के लिए उन्हें विंडीज से हार जाना था

🔷ओलिंपिक में क्रिकेट शामिल होने का फायदा चीनी महिलाओं को:चीन को 62% मेडल महिला एथलीट दिलाती हैं, इसलिए महिला क्रिकेट टीम को ज्यादा समर्थन; उन्हें पुरुषों से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं-विदेशी दौरों के मौके

1* पीएम बोले-कांग्रेस ने लगातार असम से झूठ बोला, किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा; दौरे के पहले दिन ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास

*2* ‘अफवाह फैला रही कांग्रेस’; पीएम ने असम दौरे पर पंडित नेहरू का जिक्र कर नीतियों पर बोला हमला

*3* कांग्रेस वाले कहते थे कि आज भले ही पैसे दिए जा रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद पैसे सरकार को वापस करने पड़ेंगे। ये झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं। किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज ये साबित हो चुका है कि ये योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का पर्याय बन चुका है

*4* पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार करने में जुटी है। उन्होंने विपक्षी दल को नसीहत भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के दिन लाल किले से पंडित नेहरू जी ने जो भाषण दिए हैं, उसे एक बार फिर सुनना चाहिए। उन्होंने भारत में महंगाई बढ़ने के पीछे को लेकर उत्तर और दक्षिण कोरिया की लड़ाई को कारण बताने को लेकर भी कटाक्ष किया

*5* पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म हो गया। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 22वीं किस्त जारी कर दी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को दिया गया। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से 22वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की।

*6* पीएम मोदी आज कोलकाता में करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन, ममता सरकार पर करेंगे राजनीतिक प्रहार

*7* सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय, रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे

*8* ‘अफवाहों पर ध्यान न दें, न पैनिक करें,’ LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने देशवासियों से की अपील

*9* LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी, वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस

*10* देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत होगी, AI-डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ना कारण

*11* एअर इंडिया के बाद इंडिगो की भी टिकटें महंगी, घरेलू उड़ानों पर ₹425 और इंटरनेशनल पर ₹2300 तक एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा, वजह- जेट फ्यूल महंगा

*12* बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा का दावा- मिल रहा व्यापक जनसमर्थन; ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक होगी PM की रैली

*13* देश के 50% ट्रैक 130 किमी प्रति घंटे के लिए है तैयार, रेल मंत्री ने राज्यसभा में प्रश्नकाल में बताया, लगभग 80 प्रतिशत रेलवे ट्रैक को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए अपग्रेड किया जा चुका है। जबकि करीब 50 प्रतिशत ट्रैक को 130 किमी प्रति घंटे की गति के लिए उन्नत किया गया है। रेलमंत्री ने कहा, देशभर के रेल नेटवर्क पर करीब 25 हजार ट्रेनें प्रतिदिन चलती है

*14* ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा, कल ही ईरानी राजदूत बोले थे- भारत हमारा दोस्त, इसलिए सुरक्षित रास्ता देंगे

*15* छह घंटे से कम सोते हैं 46% भारतीय, देश में बढ़ रहीं नींद से जुड़ी बीमारियां; विशेषज्ञों ने चेताया, विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें मोबाइल और लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग, देर रात तक सोशल मीडिया चलाना, अनियमित दिनचर्या, पढ़ाई और काम का दबाव प्रमुख हैं।

*16* पणजी निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 30 में से 27 सीटें जीतकर दिखाया दम; विपक्ष लगभग साफ

*17* ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम; अमेरिका ने जारी की ‘मोस्ट वॉन्टेड’ लिस्ट

*18* ईरान की घेराबंदी तेज: अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में भेजे 2500 मरीन सैनिक और घातक बी-2 बमवर्षक विमान

*19* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जी7 देशों के नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में यह दावा किया है कि ईरान ‘लगभग आत्मसमर्पण करने वाला है’। यह जानकारी एक्सियोस द्वारा शुक्रवार को जी7 देशों के तीन अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित की गई है, जिन्हें इस बातचीत के बारे में जानकारी दी गई थी

*20* ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में रिपोर्ट है कि वह एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कोमा में हैं और उनका एक पैर काटना पड़ा है। ब्रिटिश अखबार द सन के अनुसार उनका इलाज तेहरान के सीना विश्वविद्यालय अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है

*21* अमेरिका-इजरायल के खिलाफ ईरान की मदद कर रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ट्रंप ने जताया शक

*22* आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई मैदानी राज्यों में आंधी और वज्रपात के आसार

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल