HARYANA

Hisar Bjp News: शहीदों की बदौलत ले रहे खुली हवा में सांस, सदैव करें उनका सम्मान : विरेन्द्र बड़खालसा

Hisar Bjp News: हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी विरेन्द्र बड़खालसा ने कहा है कि हमें मातृ शक्ति का सदैव सम्मान करना चाहिए। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओें के उत्थान व सम्मान में अनेक योजनाएं चला रही है। 

Hisar Bjp News: हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी विरेन्द्र बड़खालसा ने कहा है कि हमें मातृ शक्ति का सदैव सम्मान करना चाहिए। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओें के उत्थान व सम्मान में अनेक योजनाएं चला रही है।

विरेन्द्र बड़़खालसा अग्रोहा में जाखड़ चौक पर आयोजित शहीदी दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें सदैव शहीदों व उनके परिजनों का सम्मान करना चाहिए और यदि परिवार में कोई जरूरतमंद है तो उसकी मदद करनी चाहिए ताकि वे किसी भी रूप में अपने को उपेक्षित महसूस न करें। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इससे हमें शहीदों के बारे में जानने व उनकी सेवाओं के बारे में जानकारी मिलती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि जिस परिवार का बेटा देश की सेवा में जाता है, वह कभी अकेला नहीं जाता बल्कि अपने परिवार व देश की रक्षा का संकल्प लेकर करोड़ों लोगों की दुआएं लेकर सेना में जाता है। बेटे के सेना में भर्ती होने के साथ ही एक मां अपने बेटे को, एक पत्नी अपने पति को और एक बहन अपने भाई को हंसते हंसते देश की सेवा के लिए भेज देती है और कहती है कि जिस पर उस बेटे पर हमारे परिवार की सेवा का भाव है, उसी प्रकार देश की सेवा का भी भार है। उन्होंने कहा कि कई बार तो वे बेटे भी देश के लिए शहीद हो जाते हैं, जिनके बच्चे भी छोटे छोटे होते हैं और उन बच्चों को अपने पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि केवल सैनिक या शहीद का ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार का सम्मान करें। उन्होंने इस आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक धर्मबीर जाखड़ व उनकी टीम की प्रशंसा की।

मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा विधायक रणधीर पनिहार, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेन्द्र वीरचक्र, पूर्व सांसद डॉ. डीपी वत्स, पूर्व मंत्री अनूप धानक, साधुराम जाखड़, वेद फूलां, योगेश सिलानी, अनिता कुंडू, सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़, अजय गावड चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, घनश्याम शर्मा, प्रोमिला पूनिया, पंचायत समिति मेंबर आरजू थाकन, संजय पंघाल, आनंद राज, राममेहर पंघाल, नवीन शर्मा, सतीश पूनिया, देवराज नंगथला व धूपसिंह थाकन सहित अनेक पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल