HARYANAHOME

JJP News: विश्वगुरू बताने वाली सरकार बनी ट्रंप की कठपुतली – दुष्यंत चौटाला

JJP News: विश्वगुरू बताने वाली सरकार बनी ट्रंप की कठपुतली – दुष्यंत चौटाला

JJP News: विश्वगुरू बताने वाली सरकार बनी ट्रंप की कठपुतली – दुष्यंत चौटाला

डॉ. चौटाला का राजनीतिक बनवास खत्म, नए जोश से आगे बढ़ेंगे – पूर्व डिप्टी सीएम

भाजपा सरकार युवा विरोधी, प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए जेजेपी से जुड़े – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 13 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक तरफ तो देश के मुखिया को विश्वगुरू कह रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कठपुतली बने हुए है। भारत में ऊर्जा जरूरतों के लिए अमेरिका फैसला ले रहा है। बाहरी दखलअंदाजी के कारण ही आज देश में गैस एवं तेल के लिए संकट बना हुआ है। यह बात हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे शुक्रवार को हांसी की नई अनाज मंडी में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। भारी भीड़ से गदगद पूर्व डिप्टी सीएम ने भाजपा को चारों तरफ से घेरते हुए उनके खिलाफ कड़ा हमला बोला। पूर्व डिप्टी सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण देश एवं प्रदेश में गैस और तेल की किल्लत हो गई है और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का राजनीतिक बनवास अब समाप्त हो चुका है और अब जेजेपी के कार्यकर्ता नए जोश एवं उमंग के साथ आगे बढ़ेंगे और प्रदेश में जेजेपी की सरकार लाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा ही किसान-कमेरे की लड़ाई लड़ी है और जेजेपी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि जब जेजेपी सरकार में भागीदार थी तब किसानों की फसलों का उठान दो दिन में कराकर भुगतान सीधे खातों में करवाने जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई थी, लेकिन अब किसान फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहें है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के राज में बुजुर्गों की पेंशन एक हजार रूपए तक बढ़ा दी थी, लेकिन अब भाजपा सरकार उसी पेंशन को काटने पर तुली हुई है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हांसी के 23वें जिले के रूप में गठन पर उन्हें खुशी है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भिवानी लोकसभा क्षेत्र में हांसी हलका आता था और हांसी ने भिवानी लोकसभा के चुनाव में डॉ अजय सिंह चौटाला का भरपूर साथ दिया था। इसी तरह जब वे स्वयं 2014 में हिसार लोकसभा से चुनाव लड़ रहे थे, उस समय हांसी हलका हिसार लोकसभा में आता था और तब उन्हें हांसी की जनता ने खूब प्यार दिया था। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जेजेपी के चुनाव चिन्ह चाबी का दौर कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि भाजपा जात-पात, धर्म-मजहब के नाम पर आपसी भाईचारे को खराब करती है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को समझना होगा और उसका करारा जवाब जवाब देना होगा। बृज शर्मा ने कहा कि अजय चौटाला जननायक चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला से राजनीतिक शिक्षा लेकर निरंतर जनसेवा में जुटे हुए है और जनता को उनका साथ देना चाहिए। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भारी भीड़ से गदगद नजर आए और उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस को पानी पी-पी कर कई बार कोसा। उन्होंने भाजपा को युवा विरोधी सरकार बताते हुए इससे सावधान एवं सचेत रहने की अपील की और कहा कि जननायक जनता पार्टी के साथ जुड़कर अपने प्रदेश के सुनहरे भविष्य का निर्माण करें। इस अवसर पर जेजेपी राजस्थान अध्यक्ष पृथ्वी सिंह मिल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागर, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष संदीप न्योल, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, मोहसीन चौधरी, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक रमेश खटक, बहन फूलवती, किरण पूनिया, रजनी मलिक, नरेश द्वारका, रोशन ढांडा, सुरेंद्र भागीराम, धर्मपाल प्रजापत, राजेश सैनी, दीपक मलिक, हांसी जिलाध्यक्ष अमित बूरा, हिसार जिलाध्यक्ष अनिल बालकिया सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल