HARYANAHOME

Haryana News: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

Haryana News: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

Haryana News: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

कड़ी मेहनत और अनुशासन से युवाओं ने पास की कठिन परीक्षा

हरियाणा के युवा खेल के अलावा शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में भी लहरा रहे सफलता का परचम

नई दिल्ली, 6 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों में सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी युवा अपने सपनों, कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना की कसौटी पर खरे उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि वे पूरे सदन की ओर से, अपनी ओर से तथा प्रदेशवासियों की ओर से इन सभी प्रतिभाशाली युवाओं को हृदय से बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम, धैर्य और समर्पण के बल पर इस अत्यंत चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि उनके माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।

श्री नायब सिंह सैनी ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि घोषित परिणामों में हरियाणा के प्रतिभाशाली युवा एकांश ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने एकांश को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवा आज केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल