HARYANAHOME

Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बीजेपी-कांग्रेस पर हमला

Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बीजेपी-कांग्रेस पर हमला

Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बीजेपी-कांग्रेस पर हमला

राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस की अंदरूनी सेटिंग पर बड़ा सवाल: अनुराग ढांडा

2016 और 2022 की तरह फिर राज्यसभा में निर्दलीय उम्मीदवार जिताने की तैयारी?: अनुराग ढांडा

हरियाणा में विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय कांग्रेस बन गई भाजपा की बी-टीम: अनुराग ढांडा

2016 और 2022 में कांग्रेस के पास संख्या, फिर भी निर्दलीय जीतते हैं, कांग्रेस बीजेपी की मिली-भगत का खेल? : अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 6 मार्च 2026
हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच कथित अंदरूनी सेटिंग पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को 2016 और 2022 के राज्यसभा चुनाव अच्छी तरह याद हैं, जब कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या होने के बावजूद भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राज्यसभा पहुंच गए थे। अब एक बार फिर राज्यसभा चुनाव से पहले वही राजनीतिक समीकरण दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच पर्दे के पीछे राजनीतिक समझौता चल रहा है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस जनता के सामने विरोध का नाटक करती हैं, लेकिन असलियत में दोनों पार्टियां एक-दूसरे को राजनीतिक फायदा पहुंचाने का काम करती रही हैं। राज्यसभा चुनाव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां कांग्रेस की संख्या होने के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवारों का राज्यसभा पहुंचना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

अनुराग ढांडा ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस की लीडरशिप पूरी तरह से भाजपा के इशारों पर चलने वाली कठपुतली बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई विधायक वही वोट करते हैं, जहां भाजपा चाहती है। यही कारण है कि बार-बार ऐसे नतीजे सामने आते हैं जो जनता के जनादेश के विपरीत होते हैं।

अनुराग ढांडा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा पर कई गंभीर मामले चल रहे हैं और उन्हें कानूनी कार्रवाई का डर सता रहा है। इसी वजह से वे भाजपा सरकार के सामने मजबूरी में झुकते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद कांग्रेस पिछले लंबे समय से किसी भी बड़े मुद्दे पर सड़कों पर संघर्ष करती दिखाई नहीं देती।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, किसान और मजदूर परेशान हैं और आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है। लेकिन कांग्रेस इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की बजाय राजनीतिक समझौते करने में व्यस्त दिखाई देती है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता को अब यह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को मजबूत करना है। दोनों दल मिलकर प्रदेश की राजनीति को अपने फायदे के लिए चला रहे हैं, जबकि जनता के मुद्दे पीछे छूटते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में आम आदमी पार्टी ही हरियाणा में एक मजबूत और ईमानदार विकल्प के रूप में सामने आई है। आम आदमी पार्टी बिना किसी समझौते के जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है और भ्रष्टाचार तथा राजनीतिक सौदेबाजी के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।

अनुराग ढांडा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरियाणा की जनता भाजपा और कांग्रेस की इस अंदरूनी राजनीति को पूरी तरह नकार देगी और प्रदेश में एक साफ, ईमानदार और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाएगी।

विकास मलिक

विकास मलिक 18 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विकास मलिक ने इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज़ हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, खबरें अभी तक, न्यूज नेशन, लीविंग इंडिया न्यूज़ समेत कई बड़े चैनल्स में काम किया है। विकास मलिक अभी जिओ हॉटस्टार में हरियाणावी कमेंट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और साथ में अपनी खुद की वेबसाइट चला रहे है। इनकी कंटेंट से लेकर खेल और राजनीति के साथ हरियाणा पर गहरी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ranbir Kapoor और Raha के बिना वैलेंटाइन डे पर दिखा Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक Arbaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने पीली बिकिनी में समंदर में ढाया कहर Rakulpreet की तस्वीरें वायरल, फोटोशूट में ढाया कहर Arbaz Khan की एक्स ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, Viral तस्वीरों से मची सनसनी Haryanvi छोरी ने Instagram पर तस्वीरें post कर पूछा- कै ज्ञान, हो गई वायरल