
INLD News: एडवोकेट संदीप गोयत को इंडियन नेशनल लोकदल के कानून प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक किया गया नियुक्त
एडवोकेट जसबीर ढिल्लो को कानून प्रकोष्ठ का बनाया गया प्रदेश प्रभारी
चंडीगढ़, 28 फरवरी। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके कानून प्रकोष्ठ में बदलाव करते हुए जसबीर ढिल्लो की जगह संदीप गोयत, एडवोकेट पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़, को प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया है। वहीं जसबीर ढिल्लो को बड़ी जिम्मेवारी देते हुए कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश संयोजक एडवोकेट संदीप गोयत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए बड़ी जिम्मेवारी का काम है। वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करेंगे और उनका यह प्रयास रहेगा कि पार्टी एवं कार्यकर्ताओं को समयबद्ध और सशक्त विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। संगठन के हितों की रक्षा हेतु प्रभावी कानूनी रणनीति तैयार करेंगे और न्याय एवं कानून की मर्यादा में रहकर पार्टी को सुदृढ़ करेंगे।







